Independence Day: बोले PM Modi- दुनिया के कुल डिजिटल ट्रांजैक्शंस में आधे UPI से

UPI Digital India: पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस 2025 पर कहा कि दुनिया के 50% तत्काल डिजिटल लेनदेन यूपीआई से होते हैं. जानिए यूपीआई की उपलब्धियां और वैश्विक विस्तार

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा ऐलान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) अब वैश्विक मंच पर एक चमत्कार बन चुका है. उन्होंने गर्व से बताया कि दुनिया में जितने भी तत्काल डिजिटल लेनदेन होते हैं, उनमें से 50 प्रतिशत अकेले भारत के यूपीआईप्लैटफॉर्म के माध्यम से होते हैं.

यूपीआई की ऐतिहासिक उपलब्धियां

शुरुआत: यूपीआई की शुरुआत वर्ष 2016 में हुई थी

2024-25 में रिकॉर्ड: वित्त वर्ष 2024-25 में यूपीआई ने 18,587 करोड़ट्रांजैक्शन और ₹261 लाख करोड़ का लेनदेन दर्ज किया

जुलाई 2025 की उपलब्धि: जुलाई 2025 में यूपीआई ने 1,947 करोड़ लेनदेन कर एक नया मील का पत्थर छू लिया.

वैश्विक विस्तार: सात देशों में यूपीआई

यूपीआई अब भारत की सीमाओं से बाहर भी अपनी पहचान बना चुका है. यह सेवा अब सात देशों में उपलब्ध है:

  • संयुक्त अरब अमीरात
  • सिंगापुर
  • भूटान
  • नेपाल
  • श्रीलंका
  • फ्रांस
  • मॉरीशस

मुद्रा योजना से आत्मनिर्भरता की ओर

प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का भी उल्लेख किया, जिसके तहत करोड़ों लोगों को छोटे व्यवसाय शुरू करने में मदद मिली है. यह योजना भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हुई है.

Independence Day: लाल किले की प्राचीर से बोले PM Modi- भारत की पहली सेमीकंडक्टर चिप इस साल के अंत तक बाजार में

PM Modi Speech: सेमीकंडक्टर से लेकर UPI, AI और EV पर पीएम मोदी की पैनी नजर, हो सकते हैं बड़े बदलाव!

UPI धोखाधड़ी पर लगाम लगाने की तैयारी, NPCI बंद करेगा पेमेंट रिक्वेस्ट सुविधा

लाल किले पर 60 साल पुरानी कार ने खींचा सबका ध्यान, इसकी कहानी दिलचस्प है

15 अगस्त पर गूगल ने बनाया खास Google Doodle, दिखाईं भारत की उपलब्धियां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >