Realme 14 Pro Series 5G: रियलमी ला रही रंग बदलनेवाला स्मार्टफोन, फर्स्ट लुक देखकर फैन हो जाएंगे

Realme 14 Pro Series 5G: रियलमी ने नयी स्मार्टफोन सीरीज का पहला लुक पेश किया है. बदलते तापमान में इस फोन के बैक कवर का कलर बदल जाता है. इसकी खूबियों पर डालें एक नजर-

Realme 14 Pro Series 5G: रियलमी जल्द ही अपनी रियलमी 14 प्रो सीरीज 5जी लॉन्च करने जा रही है. इसे नॉर्डिक डिजाइन स्टूडियो वैल्योर डिजाइनर्स के साथ मिलकर डिजाइन किया गया है. इस सीरीज में कलर चेंजिंग बैक कवर होगा, जो तापमान के बदलाव पर अपना रंग बदलता है.

इको-फ्रेंडली बायो-बेस्ड मटीरियल से बना

16 डिग्री सेल्सियस से नीचे यह स्मार्टफोन पर्ल व्हाइट से वाइब्रैंट ब्लू में बदलता है. इसके अलावा, यूनीक पर्ल डिजाइन वेरिएंट में ऑर्गेनिक सीशेल पाउडर का उपयोग किया गया है, जिससे बैक कवर को शंख जैसी बनावट मिलती है और यह 95% इको-फ्रेंडली बायो-बेस्ड मटीरियल से बना है.

कैमरा पर खास ध्यान

Realme 14 Pro+ 5G मॉडल में क्वाॅड-कर्व्ड डिस्प्ले और 93.8% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो होगा. इसमें ओशियन ऑक्यूलस ट्रिपल कैमरा सिस्टम और मैजिकग्लो ट्रिपल फ्लैश फीचर दिया गया है, जो नाइट फोटोग्राफी में नैचुरल स्किन टोन को बेहतर तरीके से कैप्चर करता है.

हाई-प्रेशर जेट्स से भी सुरक्षित हैंडसेट

Realme 14 Pro Series क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 चिपसेट से लैस है और IP66, IP68, IP69 सर्टिफिकेशन के साथ आती है, जो इसे धूल, पानी और हाई-प्रेशर जेट्स से बचाती है. इसे टीयूवी रीनलैंड सर्टिफिकेशन भी प्राप्त है. इस सीरीज के जरिये कंपनी मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी स्थिति मजबूत करने की योजना बना रही है और इसके अनोखे डिजाइन और मजबूत कैमरा सेटअप से यूजर्स को आकर्षित करने की कोशिश करेगी.

282 रुपये EMI में घर लाएं POCO का यह तगड़ा 5G फोन

70 हजार की रेंज में आये Vivo X200 सीरीज स्मार्टफोन्स कैसे हैं?

Poco M7 Pro 5G: पोको लाया सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, कीमत और फीचर्स के बारे में जानें सब कुछ

Vivo T3 Ultra 5G Price: 50MP सेल्फी कैमरा, 12GB RAM और AI फीचर्स के साथ आया वीवो का नया फोन; कितनी है कीमत?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >