Android पर आया OpenAI का Sora वीडियो जेनरेटर ऐप, भारतीय यूजर्स को अभी करना होगा इंतजार

OpenAI ने अपने एआई वीडियो जेनरेशन ऐप Sora को एंड्रॉयड यूजर्स के लिए लॉन्च (OpenAI Sora Android Launch) कर दिया है. फिलहाल यह ऐप कुछ चुनिंदा देशों में ही उपलब्ध है. इस ऐप में टेक्स्ट से वीडियो बनाने, वीडियो एडिट करने और Cameos जैसे नये फीचर दिये गए हैं

OpenAI Sora Android Launch: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित वीडियो निर्माण तकनीक में तेजी के बीच OpenAI ने अपना उन्नत AI वीडियो जेनेरेशन ऐप Sora अब Android प्लैटफॉर्म पर भी उपलब्ध करा दिया है. फिलहाल यह ऐप केवल चुनिंदा देशों- कनाडा, जापान, कोरिया, ताइवान, थाईलैंड, अमेरिका और वियतनाम में रॉलआउट किया गया है. भारत में लॉन्च को लेकर कंपनी ने अभी कोई घोषणा नहीं की है.

क्या है Sora ऐप?

Sora एक ऐसा AI टूल है, जिसकी मदद से मोबाइल फोन से ही टेक्स्ट के आधार पर वीडियो बनाये जा सकते हैं. Android के लिए आया यह ऐप OpenAI के नये Sora 2 मॉडल पर आधारित है, जिसमें वीडियो की रियलिटी और कंट्रोल करने की ताकत को और बेहतर किया गया है.ऐप के माध्यम से यूजर पुराने क्लिप्स को एडिट कर सकते हैं, रीमिक्स बना सकते हैं और AI जेनरेटेड वीडियो को शेयर कर सकते हैं. इस ऐप में एक फीड भी उपलब्ध है, जिसमें यूजर्स के दोस्तों और कॉन्टैक्ट्स द्वारा बनाये गए वीडियो को प्राथमिकता दी जाती है. यह मॉडल सोशल इंटरैक्शन के लिहाज से TikTok और Instagram Reels जैसा है.

OpenAI Sora Android Launch: मुख्य फीचर्स क्या-क्या मिलेंगे?

  • टेक्स्ट से वीडियो जेनरेशन
  • पुराने क्लिप्स को एडिट करने की सुविधा
  • पर्सनलाइज्ड वीडियो फीड
  • Cameos फीचर : जिसमें यूजर छोटी वीडियो वॉइस सैंपल देकर खुद को AI सीन में शामिल कर सकते हैं.

OpenAI का कहना है कि यूजर्स अपने लाइकनेस वाले किसी भी वीडियो को किसी भी समय हटाने का अधिकार रखता है.

सिक्योरिटी कंट्रोल फीचर्स

Sora में मॉडरेशन सिस्टम, पैरेंटल कंट्रोल और टीन अकाउंट्स के लिए दैनिक सीमाएं तय की गई हैं. कंपनी का दावा है कि इससे अनुचित सामग्री रोकने और सुरक्षित प्रयोग को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी.

क्रेडिट और यूजेज लिमिट

फ्री, ChatGPT Plus और Teams सब्सक्राइबर्स के लिए प्रतिदिन 30 AI वीडियो निर्माण की सीमा तय है, जबकि Pro यूजर्स 100 वीडियो प्रतिदिन बना सकेंगे. सीमा समाप्त होने पर 10 वीडियो निर्माण का अतिरिक्त पैक 4 डॉलर में खरीदा जा सकता है. भारत में इस ऐप को लेकर उत्सुकता इसलिए भी अधिक है क्योंकि देश दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल-केंद्रित क्रिएटिव मार्केट माना जाता है. ऐसे में भारतीय Android यूजर्स Sora के आधिकारिक आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Amazon – OpenAI का 38 अरब डॉलर की क्लाउड डील, अब AI की दौड़ में Amazon पीछे नहीं

अब 1 साल के लिए FREE में यूज कर सकेंगे ChatGPT GO, जानिए एक्टिवेट करने का प्रोसेस और इसके फायदे

Perplexity AI अब दिखाएगा भारतीय नेताओं के शेयर Holdings, जल्द आ रहा नया फीचर

अब हर डिजाइन बनेगा स्मार्ट और एडवांस्ड, Canva ले आया अपना इन-हाउस AI मॉडल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >