Apple Music में AI की एंट्री, अब टेक्स्ट लिखते ही बन जाएगी प्लेलिस्ट

Apple ने iOS 26.4 के डेवलपर बीटा में Apple Music के लिए नया AI फीचर Playlist Playground पेश किया है. इस फीचर की मदद से यूजर्स सिर्फ टेक्स्ट प्रॉम्प्ट लिखकर मूड, जॉनर या थीम के हिसाब से प्लेलिस्ट तैयार कर सकते हैं.

अब iPhone यूजर्स को प्लेलिस्ट बनाने के लिए लंबी सर्च या घंटों की मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. क्योंकि, Apple ने iOS 26.4 के पहले डेवलपर बीटा के साथ Apple Music में एक नया AI फीचर जोड़ दिया है, जिसका नाम है Playlist Playground. यह टूल Apple Intelligence की मदद से काम करता है और यूजर्स के मूड, थीम या जॉनर को समझकर खुद गानों की लिस्ट रेडी करता है. हालांकि, यह फीचर फिलहाल डेवलपर टेस्टिंग में है, लेकिन इसके पब्लिक बीटा में जल्द आने की उम्मीद है.

कैसे काम करेगा Playlist Playground?

Playlist Playground, ऐपल के Apple Intelligence प्लेटफॉर्म का हिस्सा है. इस फीचर की मदद से यूजर Apple Music की लाइब्रेरी सेक्शन में जाकर “New Playlist” ऑप्शन सेलेक्ट कर सकते हैं. इसके बाद यूजर्स को बस कुछ शब्दों में अपने मूड या थीम के बारे में लिखना होगा. जैसे रिलैक्सिंग संडे मॉर्निंग, रोमांटिक हिंदी सॉन्ग्स या वर्कआउट बीट्स. इसके बाद, AI तुरंत उस टेक्स्ट को समझकर करीब 25 गानों की लिस्ट शेयर कर देगा. अगर कोई यूजर खुद से लिखना नहीं चाहता, तो Apple कुछ तैयार प्रॉम्प्ट आइडिया भी दे देगा, जिन पर टैप करके प्लेलिस्ट बनाई जा सकती है.

दिलचस्प बात यह है कि प्लेलिस्ट बनने के बाद भी उसे बदला जा सकता है. यूजर्स फॉलो-अप प्रॉम्प्ट देकर गानों को और बेहतर बना सकते हैं, ट्रैक हटाने या जोड़ने का ऑप्शन भी मिलेगा और गानों की सीरीज भी बदली जा सकेगी. प्लेलिस्ट का नाम भी AI खुद तय कर सकता है.

फीचर के साथ एक छोटा सा डिस्क्लेमर भी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फीचर के साथ एक छोटा सा डिस्क्लेमर भी दिया गया है, जिसमें लिखा है कि Playlist Playground कभी-कभी अनएक्सपेक्टेड रिजल्ट्स दे सकता है. इसका मतलब है कि AI द्वारा सजेस्ट किए गए गाने हर बार बिल्कुल सही नहीं हो सकते हैं. हालांकि, Apple ने यूजर्स को पूरी आजादी दी है कि वे अपनी प्लेलिस्ट को मैन्युअली एडिट कर सकें और सेव करने से पहले उसे कस्टमाइज कर लें.

Apple Music ऐप में दिखेंगे नए विजुअल बदलाव

iOS 26.4 बीटा में सिर्फ AI प्लेलिस्ट फीचर ही नहीं, बल्कि Apple Music के इंटरफेस में भी छोटे-छोटे बदलाव देखने को मिल रहे हैं. अब गानों के आर्टवर्क के बेस्ड पर डायनामिक बैकग्राउंड दिख सकते हैं, जिससे ऐप का एक्सपीरियंस और ज्यादा अट्रैक्टिव बनेगा.

इसके अलावा, एक नया कॉन्सर्ट डिस्कवरी ऑप्शन भी जोड़ा जा सकता है, जो यूजर्स को उनके आसपास होने वाले लाइव म्यूजिक इवेंट्स की जानकारी देगा. इससे Apple Music सिर्फ स्ट्रीमिंग ऐप नहीं, बल्कि लाइव म्यूजिक गाइड की तरह भी काम कर सकता है.

कब तक मिलेगा आम यूजर्स को?

फिलहाल यह अपडेट सिर्फ डेवलपर्स के लिए जारी किया गया है. जिन लोगों ने iOS 26.4 डेवलपर बीटा इंस्टॉल किया है, उन्हें भी यह फीचर तुरंत न दिखाई देगा, क्योंकि जरूरी AI मॉडल्स बैकग्राउंड में डाउनलोड हो रहे हो सकते हैं.

वहीं, पब्लिक बीटा जल्द जारी होने की उम्मीद है, जबकि साल के अंत तक इसका स्टेबल वर्जन सभी यूजर्स के लिए अवेलेबल हो सकता है.

यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम पर 16 घंटे रोज बिताना एडिक्शन है या नहीं? कोर्ट में छिड़ी नयी बहस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >