यूनिवर्सिटी ने AI समिट में चीनी रोबोट को अपना बताया, लताड़ पड़ी तो पेश की सफाई

दिल्ली में चल रहे AI Impact Summit के दौरान Galgotias University के स्टॉल पर प्रदर्शित रोबोटिक डॉग को लेकर विवाद खड़ा हो गया. आरोप लगे कि चाइनीज मॉडल को अपनी इनोवेशन बताया गया, हालांकि यूनिवर्सिटी ने साफ किया कि रोबोट खरीदा गया लर्निंग टूल है. साथ ही 350 करोड़ रुपये के AI इकोसिस्टम निवेश की योजना भी पेश की गई.

दिल्ली में चल रहे AI Impact Summit के बीच एक वीडियो ने एक नई बहस छेड़ दी है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में ग्रेटर नोएडा स्थित Galgotias University के स्टॉल पर एक रोबोटिक डॉग दिखाया गया, जिसके बाद आरोप लगे कि यूनिवर्सिटी ने चाइनीज टेक्नोलॉजी को अपनी इनोवेशन के तौर पर पेश किया. हालांकि, विश्वविद्यालय ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है.

क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यूनिवर्सिटी के रिप्रेजेन्टेटिव अपने स्टॉल पर एक रोबोटिक डॉग “Orion” का डेमो देते नजर आ रहे हैं. वीडियो में बताया गया कि यह रोबोट कैंपस में घूमता है और सर्विलांस जैसे कई काम कर सकता है. यह तंग और मुश्किल जगहों से तस्वीरें लेने में भी कैपेबल है. बाद में कई यूजर्स ने आरोप लगाया कि यह रोबोट असल में चाइनीज कंपनी का मॉडल है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, समिट में दिखाया गया रोबोट चीन की कंपनी Unitree Robotics के बनाए मॉडल Unitree Go2 से मिलता-जुलता है. Unitree Go2 एक कमर्शियल रोबोटिक डॉग है, जो ग्लोबली ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर करीब 2,800 अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 2.3 लाख रुपये में उपलब्ध है.

यूनिवर्सिटी की सफाई

वहीं, इस मामले में Galgotias University ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी किया है. यूनिवर्सिटी ने कहा है कि उसने यह रोबोट खुद डेवलप नहीं किया है और न ही ऐसा कोई दावा किया गया है. पोस्ट में कहा गया है, यह रोबोट चीन के एक ग्लोबल रोबोटिक्स कंपनी से खरीदा गया है और इसे छात्रों के लिए लर्निंग और डेमो टूल के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है. बयान में कहा गया, ‘स्पष्ट कर दें कि Galgotias ने यह रोबोटिक डॉग नहीं बनाया है और न ही ऐसा कोई दावा किया है. हमारा फोकस युवा दिमागों को तैयार करना है, जो भविष्य में भारत में ऐसी तकनीक डिजाइन और विकसित करेंगे.’

AI इकोसिस्टम में 350 करोड़ रुपये से ज्यादा इन्वेस्ट की प्लानिंग

AI Impact Summit में Galgotias University का स्टॉल सबसे ज्यादा देखे गए डेमोंस्ट्रेशन में शामिल था. यूनिवर्सिटी ने 350 करोड़ रुपये से ज्यादा के इन्वेस्ट से एक सस्टेनेबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इकोसिस्टम बनाने का प्लान पेश किया है.

रोबोटिक डॉग के अलावा, स्टॉल पर Galgotias Incubation Centre GICRISE के तहत इनक्यूबेट किए गए कई AI स्टार्टअप्स और iOS Development Centre में डेवलप्ड एप्लिकेशन भी पेश किए गए.

यह भी पढ़ें: SAHI, BODH और टेक टूल्स के साथ AI कैसे बदल रहा भारत का ‘स्वास्थ्य’, जेपी नड्डा ने दिखाई झलकियां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >