MeitY के साथ मिलकर OpenAI ने खोला ज्ञान का खजाना, सीखें AI बिल्कुल फ्री!

OpenAI Academy India Launch MeitY AI Education: ओपनएआई ने सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के इंडिया एआई मिशन के साथ साझेदारी कर भारत में ओपनएआई अकैडमी लॉन्च किया. जानिए एआई शिक्षा को बढ़ावा देने वाली इस पहल की पूरी जानकारी.

OpenAI Academy India Launch MeitY AI Education: चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई OpenAI ने इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के इंडिया एआई IndiaAI मिशन के साथ साझेदारी कर भारत में ओपनएआई अकैडमी OpenAI Academy लॉन्च किया है. यह ओपनएआई OpenAI का पहला अंतरराष्ट्रीय शिक्षा प्लैटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य एआई AI शिक्षा को व्यापक रूप से उपलब्ध कराना और देशभर में एआई AI कौशल विकास को बढ़ावा देना है.

AI शिक्षा को मिलेगा नया आयाम

OpenAI Academy भारत में छात्रों, शिक्षकों, डेवलपर्स, सरकारी अधिकारियों, स्टार्टअप्स और छोटे व्यवसाय मालिकों को AI से जुड़ी शिक्षा प्रदान करेगा.

ऑनलाइन और ऑफलाइन कोर्स – अंग्रेजी और हिंदी में उपलब्ध होंगे, जल्द ही अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी पेश किये जाएंगे.

iGOT Karmayogi प्लैटफॉर्म – सरकारी अधिकारियों के कौशल विकास के लिए AI शिक्षा सामग्री उपलब्ध करायी जाएगी.

IndiaAI Future Skills प्लैटफॉर्म – डिजिटल कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए OpenAI अपने शैक्षिक कंटेंट को साझा करेगा.

यह भी पढ़ें: ChatGPT की मदद से बंदे ने कम कराया ऑटो का किराया, AI को रिक्शावाले से कन्नड़ में करनी पड़ी चिक-चिक, बेंगलुरु का है मामला

यह भी पढ़ें: ChatGPT से “Please” और “Thank You” बोलना कितना महंगा पड़ता है OpenAI को?

AI इनोवेशन को मिलेगा बढ़ावा

OpenAI ने IndiaAI मिशन के तहत कई नई पहल की घोषणा की:

$100,000 तक के API क्रेडिट – 50 स्टार्टअप्स और फेलो को दिये जाएंगे.

7 राज्यों में AIहैकाथॉन – 25,000 छात्रों को शामिल किया जाएगा.

1 मिलियन शिक्षकों को ट्रेनिंग – AI तकनीक को शिक्षा में लागू करने के लिए.

6 प्रमुख शहरों में वर्कशॉप और वेबिनार – OpenAI विशेषज्ञों द्वारा आयोजित.

भारत में AI शिक्षा का भविष्य

OpenAI के चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर जेसन क्वोन ने कहा कि भारत AI इनोवेशन का एक प्रमुख केंद्र बन रहा है और यह साझेदारी लोगों को AI को प्रभावी ढंग से अपनाने में मदद करेगी. IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस पहल को भारत में AI शिक्षा को लोकतांत्रिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है.

यह भी पढ़ें: OpenAI बनाना चाहती है दुनिया के लिए एक ‘ब्रेन’, CEO सैम ऑल्टमैन ने कह दी बड़ी बात

यह भी पढ़ें: ChatGPT पर अब लल्लो-चप्पो बंद, OpenAI ने वापस लिया अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >