ब्रेकफास्ट से डिनर तक बिना गैस जलाये होगा तैयार, डिमांड में ये किचन अप्लायंसेज

भारत में LPG गैस की किल्लत होने के बाद लोग बिजली से चलने वाले किचन गैजेट्स खरीद रहे हैं. इंडक्शन कुकटॉप, इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर, रोटी मेकर और ऑटोमैटिक डोसा मेकर अब घरों में तेजी से अपनाये जा रहे हैं. इनकी कीमत ₹1,500 से शुरू होकर ₹13,999 तक जाती है और ये बिना गैस के खाना बनाने का आसान विकल्प हैं.

भारत में एलपीजी गैस संकट और बढ़ती कीमतों के बीच लोग तेजी से ऐसे किचन गैजेट्स की ओर रुख कर रहे हैं जो बिना गैस के खाना बनाने की सुविधा देते हैं. ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केट में इंडक्शन कुकटॉप्स, इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर, रोटी मेकर और ऑटोमैटिक डोसा मेकर जैसे प्रोडक्ट्स की डिमांड अचानक बढ़ गई है.

इंडक्शन कुकटॉप

इंडक्शन कुकटॉप बिजली से चलता है और बर्तन को सीधे गर्म करके खाना तैयार करता है. इसकी डिमांड इतनी बढ़ गई है कि कई ऑनलाइन प्लैटफॉर्म पर यह आउट ऑफ स्टॉक हो चुका है.

इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर

इसे राइस कुकर भी कहा जाता है. इसकी शुरुआती कीमत ₹1,500 है. इसमें दाल, चावल, सब्जियां, सूप और नॉनवेज आसानी से बनाये जा सकते हैं. खास बात यह है कि इसमें खाना जलता नहीं है.

इलेक्ट्रिक रोटी मेकर

₹2,000 से शुरू होने वाले रोटी मेकर में बस आटे का डो रखकर दबाना होता है. कुछ ही मिनटों में रोटी तैयार हो जाती है. यह गैस की जगह बिजली से चलता है और समय बचाता है.

ऑटोमैटिक डोसा मेकर

EVOCHEF ब्रांड का ऑटोमैटिकडोसा मेकर ₹13,999 में उपलब्ध है. इसमें बैटर डालने के बाद मशीन खुद डोसा तैयार करती है और प्लेट पर सर्व कर देती है.

यह भी पढ़ें: गैस संकट में बड़े काम आयेगा यह इंडक्शन, किसी भी बर्तन में बनेगा खाना

यह भी पढ़ें: LPG चूल्हा या इलेक्ट्रिक स्टोव- सस्ता और सुरक्षित विकल्प कौन?

यह भी पढ़ें: Meesho पर इलेक्ट्रिक कुकर ₹499 से शुरू, LPG संकट में काम आयेगा

यह भी पढ़ें: एलपीजी क्राइसिस में इंडक्शन कुकर बनेंगे सहारा, फिलिप्स से बजाज तक देखें 10 ऑप्शंस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >