₹949 में जियो का नया रिचार्ज प्लान, Airtel-Vi-BSNL को दी टेंशन

Jio Recharge Plan: रिलायंस जियो का नया ₹949 का 84-दिनों वाला प्रीपेड प्लान जिसमें अनलिमिटेड कॉल, 2GB प्रतिदिन डेटा और JioCinema की मुफ्त सदस्यता मिलती है, Airtel, Vi और BSNL को कड़ी टक्कर देते हुए बाजार में आगे निकल गया है

Jio Recharge Plan: रिलायंस जियो ने भारतीय टेलीकॉम बाजार में तहलका मचा दिया है. कंपनी ने ₹949 में नया 84-दिनों वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किया है. इसमें मिलनेवाले बेनिफिट्स में अनलिमिटेड कॉलिंग पूरे भारत में, प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड डेटा, साथ में अनलिमिटेड 5G ऐक्सेस, फ्री SMS और नेशनल रोमिंग, JioCinema की मुफ्त सदस्यता शामिल हैं. यह प्लान Airtel, Vi और BSNL जैसे प्रतिस्पर्धियों की तुलना में न सिर्फ ज्यादा सुविधाएं देता है, बल्कि कीमत के मामले में भी किफायती है.

बाजार में इसका प्रभाव क्या होगा? (Jio Recharge Plan Vs Others)

टेलीकॉम बाजार में दूसरे प्लेयर्स की बात करें, तो Airtel के 84-दिन वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान की कीमत ₹999 है, जिसमें OTT सब्सक्रिप्शन नहीं मिलता.Vi का इसी रेंज वाला प्लान ₹969 में है, लेकिन इसमें 5G डेटा की सुविधा नहीं है. वहीं, BSNL अभी तक 5G सेवाओं में पिछड़ा हुआ है और इस रेंज में उसके प्लान की कीमत ₹997 है, जिसमें बेनिफिट्स उतने नहीं हैं जिनसे वह जियो का मुकाबला कर सके.

टेक्नोलॉजी की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ओटीटी लवर्स के लिए खास प्लान (Jio Recharge Plan OTT Benefits)

Jio का यह प्लान खासतौर पर OTT प्रेमियों, लॉन्ग टर्म डेटा यूजर्स, और बजट फ्रेंडली यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. OTT कंटेंट स्ट्रीमिंग और हाई-स्पीड ब्राउजिंग की सुविधाओं के साथ, यह प्लान डिजिटल इंडिया की सोच को आगे बढ़ाता है.

ऑफर की उपलब्धता क्षेत्र और यूजर प्रोफाइल के अनुसार बदल सकती है. रिचार्ज से पहले इसकी पुष्टि जरूर करें.

Jio 2025 Plan: फ्री में 500GB डेटा और JioHotstar का धमाकेदार ऑफर

JIO का धमाका: 299 रुपये में 90 दिन फ्री JioHotstar और FREE हाई-स्पीड इंटरनेट ट्रायल

Jio का पैसा वसूल प्लान पूरे साल के लिए देता है अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा, फायदे और शर्तें जानिए

Jio का नया धमाका: अब बिना रिचार्ज कराए फ्री पाएं Amazon Prime सब्सक्रिप्शन, जानें कैसे

Jio के इन दो प्लान्स ने कर दिया सॉलिड जुगाड़, 84 दिनों के लिए मिलेगा Netflix Free, देखें कीमत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >