iPhone 16 Pro को टक्कर देने वाले 5 धाकड़ Android स्मार्टफोन, Samsung और Google के साथ ये भी हैं विकल्प

iPhone 16 Pro Alternatives: iPhone 16 Pro नहीं चाहिए? तो ये हैं 5 बेस्ट Android फोन जिनमें मिलती है दमदार बैटरी, प्रोसेसर और कैमरा- Google, Samsung के अलावा भी हैं ऑप्शन.

iPhone 16 Pro Alternatives: अगर आप iOS के बंद इकोसिस्टम से बाहर निकलकर एक पावरफुल एंड्रॉयड स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. मार्केट में ऐसे कई एंड्रॉयड फोन्स आ चुके हैं जो Apple iPhone 16 Pro को फीचर्स और परफॉर्मेंस में जबरदस्त टक्कर दे रहे हैं. इनमें सिर्फ Google Pixel और Samsung Galaxy ही नहीं, कुछ कम चर्चित लेकिन दमदार विकल्प भी शामिल हैं.

1. Vivo X200 Pro – दमदार कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ

Vivo का यह नया फ्लैगशिप फोन प्रीमियम रेंज में iPhone को सीधी टक्कर देता है. इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 16GB रैम और 512GB स्टोरेज मिलती है.

  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 9400 (3nm)
  • बैटरी: 6000mAh
  • कीमत: ₹94,999
  • कलर: टाइटेनियम ग्रे, कॉस्मॉस ब्लैक

2. Samsung Galaxy S24 – iPhone का पुराना प्रतिद्वंद्वी

Samsung का Galaxy S24 सीरीज़ हमेशा से ही Apple को कड़ी टक्कर देता रहा है.

  • कैमरा: 200MP क्वाड कैमरा, 5X जू��
  • प्रोसेसर: Snapdragon 8 Gen 3
  • बैटरी: 5000mAh
  • स्क्रीन: 6.8 इंच AMOLED
  • कीमत: ₹79,999

3. iQOO 13 – परफॉर्मेंस का पावरहाउस

iQOO 13 उन यूज़र्स के लिए है जो गेमिंग और हैवी परफॉर्मेंस को प्राथमिकता देते हैं.

  • प्रोसेसर: Snapdragon 8 Elite
  • रैम/स्टोरेज: 16GB + 512GB
  • कैमरा: 50MP ट्रिपल रियर सेटअप
  • बैटरी: 6000mAh
  • कीमत: ₹66,999

4. Google Pixel 9 Pro XL – बेस्ट कैमरा एक्सपीरियंस

Google Pixel का यह मॉडल खासतौर पर अपने कैमरा फीचर्स के लिए जाना जाता है.

  • प्रोसेसर: Google Tensor G4
  • रैम/स्टोरेज: 16GB + 512GB
  • कैमरा: 50MP + 48MP + 48MP (रीयर), 42MP (फ्रंट)
  • बैटरी: 5060mAh
  • स्क्रीन: 6.8 इंच
  • कीमत: ₹1,39,999

यह भी पढ़ें: CMF Phone 2 Pro vs Vivo T4 5G: ₹20,000 में कौन है असली हीरो? जानिए किसमें है ज्यादा दम

यह भी पढ़ें: Motorola Edge 60 Stylus भारत में लॉन्च: ₹22,999 में इनबिल्ट स्टाइलस और दमदार फीचर्स

यह भी पढ़ें: Samsung ने लॉन्च किया Galaxy M56 5G, जानिए क्यों है ये मिड-रेंज में गेम चेंजर

यह भी पढ़ें: ₹6,499 में लॉन्च हुआ Redmi A5, 120Hz डिस्प्ले और 32MP कैमरा के साथ!

5. Google Pixel 9 Pro – कॉम्पैक्ट लेकिन ताकतवर

अगर आप कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन पसंद करते हैं तो Pixel 9 Pro एक बेहतरीन विकल्प है.

  • स्क्रीन: 6.3 इंच
  • बैटरी: 4700mAh
  • रैम/स्टोरेज: 16GB + 256GB
  • प्रोसेसर: Tensor G4
  • कीमत: ₹1,09,999

इन डिवाइसेज में सब कुछ

अगर आप iPhone 16 Pro खरीदने के बारे में सोच रहे थे, लेकिन iOS के लिमिटेशन से परेशान हैं, तो इन 5 Android फोनों को जरूर एक बार देखें. चाहे आप शानदार कैमरा चाहते हों, बड़ी बैटरी या फिर स्मूद परफॉर्मेंस – इन डिवाइसेज में सब कुछ है.

सेकेंड हैंड iPhone खरीदने से पहले जान लें यह 5 जरूरी बातें, बाद में नहीं होगा पछतावा

10,000mAh की सबसे बड़ी बैटरी के साथ आ रहा Realme GT 7, भारत में लॉन्चिंग जल्द

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >