Aadhaar PVC Card: न फटेगा, न भीगेगा, क्रेडिट कार्ड जैसे मजबूत होगा आपका आधार कार्ड, जानें कैसे करें ऑर्डर

Aadhaar PVC Card: UIDAI आपको एक छोटा-सा, क्रेडिट कार्ड जैसा मजबूत Aadhaar PVC कार्ड ऑनलाइन मंगाने की सुविधा देता है. ये कार्ड टिकाऊ होता है, आसानी से जेब में रखा जा सकता है और स्पीड पोस्ट से आपके घर पहुंच जाता है. आइए आपको बताते हैं इसे कैसे आप भी ऑर्डर कर सकते हैं.

Aadhaar PVC Card: आज भी हम में से कई लोगों के पास वही आधार कार्ड है जो कागज पर छपते थे. कागज वाले आधार समय के साथ जल्दी घिस जाते हैं चाहें आप उसे लैमिनेशन ही क्यों न करवा लें. लेकिन अब UIDAI यानी भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण लोगों को पॉकेट साइज आधार PVC कार्ड ऑनलाइन मंगाने की सुविधा देता है. यह कार्ड मजबूत होता है, आसानी से जेब में रखा जा सकता है और सीधे आपके घर तक डिलीवर किया जाता है.

आधार PVC कार्ड आपके आधार का एक छोटा, क्रेडिट कार्ड जैसे आकार वाला वर्जन होता है. इसमें बेहतर सुरक्षा के लिए होलोग्राम, खास पैटर्न, घोस्ट इमेज और उभरा हुआ आधार लोगो जैसे फीचर्स भी होते हैं. आइए आपको बताते हैं कैसे आप भी घर बैठे आधार PVC कार्ड मंगवा सकते हैं.

Aadhaar PVC Card आर्डर कैसे करें?

  • UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • अपना 12 अंकों का आधार नंबर, वर्चुअल ID (VID) या एनरोलमेंट ID (EID) डालें.
  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे डालकर आगे बढ़ें.
  • My Aadhaar सेक्शन में जाकर Order Aadhaar PVC Card पर क्लिक करें.
  • अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड भरें.
  • मोबाइल पर आए OTP से अपनी पहचान वेरीफाई करें.
  • अपनी डिटेल्स जैसे नाम, फोटो, पता और जन्मतिथि अच्छे से देख लें.
  • अब आगे बढ़कर पेमेंट कर दें.
  • बाद में स्टेटस देखने के लिए SRN नंबर संभालकर रखें.

ऑर्डर ट्रैक कैसे करें?

  • UIDAI की वेबसाइट पर जाकर Check Aadhaar PVC Card Status’ वाले पेज को खोलें.
  • वहां अपना आधार नंबर और SRN डालें.
  • इसके बाद मिले कंसाइनमेंट नंबर से India Post की साइट पर डिलीवरी स्टेटस चेक कर सकते हैं.
  • ऑर्डर करने से पहले अपनी आधार डिटेल्स जरूर जांच लें, क्योंकि PVC कार्ड वही जानकारी लेकर प्रिंट होता है जो UIDAI में दर्ज होती है.
  • OTP के लिए आधार से मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी है.

PVC आधार कार्ड के लिए कितने दने होंगे पैसे?

UIDAI ने आधार के PVC कार्ड को मंगाने की फीस बढ़ा दी है. नया रेट 1 जनवरी 2026 से लागू हो गया है और जो भी ऑनलाइन PVC आधार कार्ड ऑर्डर करेगा, उस पर यह लागू होगा. पहले यह कार्ड ₹50 में मिल जाता था, जिसमें टैक्स भी शामिल था. अब इसकी कीमत बढ़कर ₹75 हो गई है, जिसमें टैक्स और स्पीड पोस्ट से डिलीवरी का चार्ज भी जुड़ा है.

यह भी पढ़ें: सरकारी दफ्तर जाने का झंझट खत्म, मोबाइल से मिनटों में बदलें PAN Card में अपना नाम, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >