Samsung ने अपनी लेटेस्ट फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S26 Ultra लॉन्च कर दिया है. नया फोन न सिर्फ पहले से ज्यादा प्रीमियम डिजाइन के साथ आया है, बल्कि इसमें दमदार AI फीचर्स और ज्यादा स्मार्ट कैपेबिलिटीज भी देखने को मिलती हैं. अगर आप सोच रहे हैं कि यह पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy S25 Ultra से कितना अलग है और क्या अपग्रेड सच में मायने रखते हैं, तो यह खबर आपके काम जरूर काम आ सकती है. यहां हमने उन 5 बड़े फीचर्स के बारे में बताया है, जो Galaxy S25 Ultra की तुलना में Galaxy S26 Ultra में नए तौर पर जोड़े गए हैं. आइए जानते हैं.
प्राइवेसी डिस्प्ले (Privacy Display)
Galaxy S26 Ultra में इस बार एक बिल्कुल नया और काम का फीचर जोड़ा गया है. इसका नाम है प्राइवेसी डिस्प्ले. दोनों फोन में 6.9-इंच का AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है. लेकिन S26 Ultra यहां एक कदम आगे निकल जाता है. इसमें आपको प्राइवेसी डिस्प्ले सपोर्ट दिया गया है, जो शानदार 3000 nits तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है.
अब सवाल ये है कि प्राइवेसी डिस्प्ले करता क्या है? आसान शब्दों में समझें तो यह फीचर स्क्रीन को साइड एंगल से देखने पर धुंधला कर देता है. यानी अगर आप भीड़-भाड़ वाली जगह पर चैट पढ़ रहे हैं या कोई पर्सनल डॉक्यूमेंट देख रहे हैं, तो आपके बगल में बैठा व्यक्ति साफ-साफ स्क्रीन नहीं देख पाएगा. पहले इसी काम के लिए लोग अलग से प्राइवेसी स्क्रीन गार्ड लगवाते थे, लेकिन अब यह सुविधा फोन में ही बिल्ट-इन मिल रही है.
प्रोसेसर: Snapdragon vs Exynos
अगर परफॉर्मेंस की बात करें, तो Galaxy S26 Ultra इस बार काफी आगे निकलता हुआ दिखता है. इसमें Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो कंपनी के मुताबिक CPU, GPU और AI तीनों मोर्चों पर बेहतर और तेज परफॉर्मेंस देता है.
वहीं, पिछला मॉडल Galaxy S25 Ultra Exynos 2500 चिपसेट के साथ आता था. हालांकि दोनों फोन्स में आपको 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज मिलती है, लेकिन नए प्रोसेसर की वजह से S26 Ultra में थर्मल मैनेजमेंट ज्यादा बेहतर रहता है.
रीडिजाइन्ड वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
Samsung ने S26 Ultra में एक नया रीडिजाइन्ड वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया है. यह फोन की थर्मल परफॉरमेंस को पहले से काफी बेहतर बनाता है. अब चाहे आप लंबे समय तक गेमिंग करें, 4K वीडियो रिकॉर्ड करें या हैवी मल्टीटास्किंग करें, फोन के ओवरहीट होने की चिंता काफी हद तक कम हो जाती है.
वहीं अगर इसे पिछले S25 Ultra से तुलना करें, तो उसमें स्टैंडर्ट कूलिंग सेटअप दिया गया था. यह नए फ्लैगशिप के मुकाबले उतना एडवांस नहीं माना जा रहा है.
एजेंटिक Galaxy AI फीचर्स
Galaxy S26 Ultra इस बार बिल्ट-इन Agentic AI के साथ आया है. यह Samsung के थर्ड-जनरेशन Galaxy AI इकोसिस्टम का हिस्सा है. कंपनी का दावा है कि यह पिछले साल S25 Ultra में मिले AI फीचर्स से कहीं ज्यादा स्मार्ट, प्रोएक्टिव और कंटेक्स्ट-वेयर है. आसान शब्दों में कहें तो अब आपका फोन सिर्फ कमांड का इंतजार नहीं करेगा, बल्कि आपकी जरूरतों को पहले से समझकर काम करने की कोशिश करेगा.
फास्टर चार्जिंग सपोर्ट
दोनों स्मार्टफोन्स में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो आज के ट्रेंड को देखते हुए थोड़ी कम लग सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि अब मार्केट में कई फोन्स 7000mAh तक की बैटरी के साथ आ रहे हैं. लेकिन Galaxy S सीरीज की कहानी थोड़ी अलग है, क्योंकि यहां गेम बैटरी साइज से ज्यादा चार्जिंग स्पीड पर खेला गया है. नए मॉडल में चार्जिंग को अच्छी-खासी अपग्रेड मिली है. Galaxy S26 Ultra जहां 60W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है, वहीं Galaxy S25 Ultra में 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग मिलती है.
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Series से कितने महंगे हैं S26 सीरीज के हैंडसेट्स?
