Samsung ने सैन फ्रांसिस्को में हुए Galaxy Unpacked इवेंट में अपना नया Galaxy S26 Ultra लॉन्च कर दिया है. लॉन्च होते ही इस दमदार स्मार्टफोन ने सीधे Apple के iPhone 17 Pro Max को टक्कर दे दी है. अब सवाल यही है कि फ्लैगशिप स्मार्टफोन की रेस में असली बादशाह कौन बनेगा? आइए, iPhone 17 Pro Max और Galaxy S26 Ultra के बीच एक डिटेल्ड कंपैरिजन पर नजर डालते हैं.
Galaxy S26 Ultra vs iPhone 17 Pro Max: कीमत
Galaxy S26 Ultra की कीमत भारत में ₹1,39,999 से शुरू होती है. इसमें आपको 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है. वहीं अगर आप टॉप-एंड 1TB स्टोरेज वाला वेरिएंट लेते हैं, तो इसकी कीमत ₹1,89,999 तक पहुंच जाती है.
वहीं, iPhone 17 Pro Max की कीमत 256GB वेरिएंट के लिए ₹1,49,900 से शुरू होती है, जबकि इसका टॉप-एंड 2TB मॉडल खरीदने के लिए आपको ₹2,29,900 तक खर्च करने पड़ सकते हैं.
Galaxy S26 Ultra vs iPhone 17 Pro Max: डिस्प्ले
iPhone 17 Pro Max में आपको 6.9-इंच का बड़ा Super Retina XDR OLED पैनल मिलता है, जिसमें ProMotion टेक्नोलॉजी और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है. इतना ही नहीं, इसमें 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है और स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए Apple का Ceramic Shield 2 ग्लास मिलता है.
वहीं दूसरी तरफ Galaxy S26 Ultra भी 6.9-इंच का QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले ऑफर करता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. इसकी स्क्रीन को Corning के Gorilla Armor 2 ग्लास से प्रोटेक्शन मिलता है.
लेकिन इस साल Samsung ने एक नया ट्विस्ट भी जोड़ा है. कंपनी ने बिल्ट-इन Privacy Display फीचर दिया है. इस फीचर की मदद से साइड से देखने पर स्क्रीन का कंटेंट दूसरों को साफ नजर नहीं आता. यानी अब अलग से प्राइवेसी स्क्रीन गार्ड लगाने की जरूरत नहीं है. आप इसे सीधे फोन की सेटिंग्स से ऑन कर सकते हैं.
Galaxy S26 Ultra vs iPhone 17 Pro Max: परफॉरमेंस
iPhone 17 Pro Max में Apple का नया A19 Pro चिपसेट मिलता है, जो 3nm प्रोसेस पर बना है. इसके साथ 12GB RAM दी गई है. फोन iOS 26 पर चलता है और Apple Intelligence के सभी लेटेस्ट फीचर्स को सपोर्ट करता है. हालांकि Apple आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताता कि वह कितने साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट देता है, लेकिन कंपनी अपने डिवाइसेज़ को लंबे समय तक अपडेट देने के लिए जानी जाती है.
वहीं दूसरी तरफ Galaxy S26 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 Mobile Processor दिया गया है. यह फोन Samsung के OneUI 8.5 (Android 16 पर बेस्ड) के साथ आता है. खास बात यह है कि Samsung यहां साफ-साफ 7 साल तक OS अपडेट और सिक्योरिटी पैच देने का वादा करता है.
Galaxy S26 Ultra vs iPhone 17 Pro Max: कैमरा
iPhone 17 Pro Max में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है. 48MP का प्राइमरी सेंसर, 48MP का अल्ट्रा-वाइड और 48MP का टेलीफोटो लेंस, जो 8x ऑप्टिकल-क्वालिटी जूम सपोर्ट करता है. सेल्फी के लिए इसमें 18MP का Center Stage कैमरा दिया गया है. खास बात ये है कि Apple ने इसमें एक नया Camera Control बटन भी जोड़ा है, जिससे फोटो क्लिक करना और सेटिंग्स एडजस्ट करना आसान हो जाता है.
वहीं Samsung Galaxy S26 Ultra मेगापिक्सल के मामले में एक कदम आगे दिखता है. इसमें 200MP का दमदार प्राइमरी कैमरा (2x ऑप्टिकल जूम के साथ), 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो (5x ऑप्टिकल जूम) और 10MP का टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम) मिलता है. फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12MP का कैमरा दिया गया है.
Galaxy S26 Ultra vs iPhone 17 Pro Max: बैटरी
Apple iPhone 17 Pro Max की बैटरी कैपेसिटी को लेकर Apple ने कोई ऑफिसियल आंकड़ा साझा नहीं किया है. लेकिन कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 37 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है. चार्जिंग की बात करें तो 40W एडॉप्टर की मदद से यह फोन सिर्फ 20 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाने की बात कही जा रही है. इसके अलावा इसमें 25W MagSafe और Qi2 वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है.
वहीं दूसरी तरफ Samsung Galaxy S26 Ultra में आपको 5,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है. साथ ही यह फोन 60W फास्ट वायरड चार्जिंग को सपोर्ट करता है. वायरलेस चार्जिंग के लिए इसमें 25W Qi2 सपोर्ट भी दिया गया है.
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26 Ultra में क्या नया है? S25 Ultra के मुकाबले ये 5 बड़े अपग्रेड्स जरूर देखें
