Samsung ने भारत में अपनी नई Galaxy S26 Series की कीमतों का ऐलान ऑफिशियली कर दिया है और इस बार दाम पिछले साल के मुकाबले बढ़े हुए हैं. Galaxy S26 की शुरुआती कीमत 87,999 रुपये, S26+ की 1,19,999 रुपये और Galaxy S26 Ultra की 1,39,999 रुपये रखी गई है. हालांकि, इस बार 256GB स्टोरेज को बेस वेरिएंट बनाया गया है, लेकिन Galaxy S25 सीरीज के मुकाबले कीमतों में बढ़ोतरी साफ नजर आती है.
Galaxy S25 सीरीज से कितना महंगा?
Galaxy S25 की शुरुआती कीमत 80,999 रुपये थी, जबकि S25+ 99,999 रुपये और S25 Ultra 1,29,999 रुपये में लॉन्च हुआ था. यानी S26 सीरीज के साथ Samsung प्रीमियम सेगमेंट में और ऊपर चला गया है और अब इसकी कीमतें Apple के Pro मॉडल्स के करीब पहुंच रही हैं.
भारत में प्रॉसेसर और कलर ऑप्शन
भारत में Galaxy S26 और S26+ में Exynos 2600 प्रॉसेसर दिया गया है, जबकि Galaxy S26 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy मिलता है. कलर ऑप्शन कि बात करें, तो S26 और Ultra ब्लैक, व्हाइट, स्काई ब्लू और कोबाल्ट वायलेट कलर में अवेलेबल होंगे. वहीं, S26+ ब्लैक और कोबाल्ट वायलेट कलर में अवेलेबल होगा. इसके अलावा, Pink Gold और Silver Shadow केवल ऑनलाइन एक्सक्लूसिव रहेंगे.
भारत में पूरी प्राइस लिस्ट
Galaxy S26:
- 12GB + 256GB: 87,999 रुपये
- 12GB + 512GB: 1,07,999 रुपये
Galaxy S26+:
- 12GB + 256GB: 1,19,999 रुपये
- 12GB + 512GB: 1,39,999 रुपये
Galaxy S26 Ultra:
- 12GB + 256GB: 1,39,999 रुपये
- 12GB + 512GB: 1,59,999 रुपये
- 16GB + 1TB: 1,89,999 रुपये
Samsung प्री-बुकिंग ऑफर के तहत 256GB की कीमत में 512GB वेरिएंट दे रहा है, जिससे Ultra मॉडल में करीब 20,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है. प्री-ऑर्डर ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों जगह शुरू हो चुके हैं.
मुकाबला किससे?
प्रीमियम सेगमेंट में Galaxy S26 सीरीज का सीधा मुकाबला Apple की iPhone 17 सीरीज से है. iPhone 17 की कीमत 82,900 रुपये से शुरू होती है, जबकि Pro और Pro Max मॉडल 1,34,900 रुपये और 1,49,900 रुपये से शुरू होते हैं.
Android स्पेस में Google Pixel 10 की शुरुआती कीमत 79,999 रुपये है, जबकि Pixel 10 Pro की कीमत 1,09,999 रुपये और Pro XL की कीमत 1,24,999 रुपये है.
Galaxy S26 Ultra कीमत के मामले में iPhone 17 Pro Max से थोड़ा नीचे बैठता है और Samsung अपने कैमरा सिस्टम व S Pen सपोर्ट के दम पर इसे अलग पहचान देने की कोशिश कर रहा है.
US में मिलेगा सबसे सस्ता
अगर इंटरनेशनल प्राइस कि बात करें, तो अमेरिका Galaxy S26 सीरीज के लिए सबसे सस्ता बाजार है.
US में S26 की कीमत लगभग 82,000 रुपये से शुरू है, S26+ करीब 1 लाख रुपये और S26 Ultra की कीमत लगभग 1.18 लाख रुपये रुपये है.
UAE की कीमतें भारत के करीब हैं, जबकि यूरोप और UK में कीमतें और ज्यादा हैं. यूरोप में S26 Ultra करीब 1.55 लाख रुपये तक पहुंच जाता है.
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy Unpacked 2026: S26 सीरीज से लेकर जानिए इवेंट में क्या-क्या रहा खास
