Womens Cricket World Cup 2025: आज से शुरू हो रहा विमेंस वर्ल्ड कप, ओपनिंग डे पर Google का खास Doodle

Google Doodle: आज से आईसीसी महिला विश्व कप 2025 शुरू होने वाला है. गूगल ने भी इस खास मौके पर एक शानदार डूडल बनाकर टूर्नामेंट की शुरुआत का जश्न मनाया है. इस बार भारत चौथी बार इसकी मेजबानी कर रहा है. इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें आपस में भिड़ेंगी.

Google Doodle: जब भी हम अपना गूगल क्रोम ब्राउजर खोलते हैं, तब हमें गूगल का लोगो दिखाई पड़ता है. आम दिनों में इसका लोगो जैसा रहता है, वैसा ही हमें देखने को मिलता है. वही रंग-बिरंगे अक्षरों में लिखा ‘Google.’ लेकिन जब भी कोई खास दिन आता है, तो गूगल सबसे पहले अपना लोगो बदलकर हमें यह अहसास दिलाता है कि आज कोई स्पेशल डे है. कई बार तो इसी लोगो को देखकर हमें पता चलता है कि आज कोई स्पेशल डे है. इसी को गूगल डूडल (Google Doodle) कहा जाता है.

आज का खास Doodle

आज से 13वां आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप (13th ICC Women’s Cricket World Cup) शुरू हो रहा है और गूगल ने भी इस मौके पर खास डूडल बनाकर सेलिब्रेट किया है. ये दिखाता है कि इस टूर्नामेंट की दुनिया भर में कितनी अहमियत है और इसकी पॉपुलैरिटी साल दर साल बढ़ रही है. को-होस्ट भारत और श्रीलंका इस 50 ओवर वाले टूर्नामेंट का पहला मैच आज गुवाहाटी में खेलेंगे. इस टूर्नामेंट में कुल 31 मैच खेले जाएंगे.

क्या दिखा आज के Doodle में?

गूगल का डूडल आपको सर्च होमपेज पर देखने को मिल रहा है. आज के डूडल में बल्ला, बॉल, विकेट दिखाई दे रही है. मजेदार बात ये है कि ये डूडल सिर्फ उन्हीं देशों में दिख रहा है, जिनकी टीमें आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में खेल रही हैं.

कब शुरू हुई थी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप? 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप की शुरुआत 1973 में हुई थी. यह वर्ल्ड कप, पुरुषों के वर्ल्ड कप से पूरे दो साल पहले शुरू हुआ था. तब से यह टूर्नामेंट महिला क्रिकेट का सबसे बड़ा और सबसे पॉपुलर इवेंट बन चुका है. साल 2025 के इस वर्ल्ड कप में 8 टीमें खेल रही हैं. भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान और श्रीलंका.

कहां और कब खेले जाएंगे मैच?

मैच कुल पांच जगहों पर खेले जाएंगे- चार भारत में और एक श्रीलंका में. टूर्नामेंट 2 नवंबर तक चलेगा और फाइनल उसी दिन होगा. श्रीलंका की टीम अपने सभी लीग मुकाबले वहीं खेलेगी, बस ओपनिंग मैच भारत के खिलाफ और 20 अक्टूबर को मुंबई में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाला मैच को छोड़कर.

भारतीय टीम की प्लेयर्स

आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के लिए भारत की स्क्वॉड में शामिल हैं- हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (वाइस-कप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, उमा छेत्री, रेनुका सिंह ठाकुर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, राधा यादव, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी और क्रांति गौड़.

रिजर्व खिलाड़ियों में तेजल हासबनीस, प्रेमा रावत, प्रिया मिश्रा, मिन्नू मणि और सयाली सातघरे को शामिल किया गया है.

यह भी पढ़ें: 27 साल का हुआ Google, जानें कैसे छोटे से गैराज से शुरू हुई इसकी कहानी, खास मौके पर देखें ये स्पेशल डूडल

यह भी पढ़ें: Google का मतलब क्या है? क्या आपको पता है इसका फुल फॉर्म, जानें कहां से आया ये शब्द

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >