Google Pixel 10 Pro पर मिल रहा 10,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट, ऐसे उठाएं फायदा

Google Pixel 10 Pro अभी शानदार ऑफर के साथ मिल रहा है. Amazon डिस्काउंट, बैंक ऑफर और एक्सचेंज डील मिलाकर आप अच्छी बचत कर सकते हैं. फोन में बढ़िया कैमरा, फास्ट Tensor G5 चिप और ब्राइट डिस्प्ले मिल जाता है.

अगर आप Google का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Pixel 10 Pro खरीदने का सोच रहे थे, लेकिन इसकी ऊंची कीमत की वजह से रुक गए थे, तो अब आपके लिए अच्छी खबर है. भारत में यह फोन 1,09,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था, लेकिन अब इस पर 10,000 रुपये से ज्यादा का बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है. हालांकि ध्यान रखने वाली बात यह है कि इस तरह के ऑफर्स ज्यादा समय तक नहीं रहते. इसलिए अगर आप इसे खरीदने की सोच रहे हैं तो देर न करें. आइए अब इस डील की पूरी डिटेल जानते हैं.

Google Pixel 10 Pro डील

भारत में Google Pixel 10 Pro को 1,09,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. फिलहाल Amazon इस फोन पर सीधा 7,000 रुपये का डिस्काउंट दे रहा है. इसके बाद इसकी कीमत घटकर 1,02,999 रुपये रह जाती है. इसके अलावा अगर आप IndusInd Bank के क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करते हैं तो आपको 3,250 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल सकता है. इतना ही नहीं, अगर आप अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करते हैं तो इस डील में और भी ज्यादा बचत कर सकते हैं.

Google Pixel 10 Pro के फीचर्स

फोन में 6.3-इंच का LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. खास बात यह है कि इसकी स्क्रीन 3,300 nits तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है. इससे तेज धूप में भी कंटेंट साफ दिखाई देता है. स्क्रीन की सेफ्टी के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन भी दिया गया है.

परफॉर्मेंस की बात करें तो Pixel 10 Pro में Google का नया Tensor G5 चिपसेट लगाया गया है. इसके साथ आपको 16GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है. फोन में 4,870mAh की बैटरी दी गई है, जो 30W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

इसके पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का वाइड-एंगल लेंस, 48MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस (Macro Focus के साथ) और 48MP का 5x टेलीफोटो लेंस शामिल है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 48MP का कैमरा मिलता है.

यह भी पढ़ें: Google Pixel 10 और Pixel 10a में कौन है बेहतर? देखें डिजाइन और फीचर्स में अंतर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >