₹30 से कम में Jio, Airtel और Vi के सस्ते डेटा प्लान्स

अगर आपका मोबाइल डेटा अचानक खत्म हो जाए, तो Jio, Airtel और Vi के सस्ते डेटा प्लान काम आ सकते हैं. इनकी कीमत 30 रुपये से भी कम है और इनमें दिन भर के लिए डेटा मिलता है. देखिए प्लान्स की लिस्ट.

कई बार ऐसा होता है कि जरूरी काम के बीच में ही मोबाइल डेटा खत्म हो जाता है. ऐसे समय में छोटा और सस्ता डेटा प्लान काफी मददगार साबित होता है. Jio, Airtel और Vi के पास ऐसे ही कुछ किफायती प्लान्स मौजूद हैं, जिनकी कीमत 30 रुपये से भी कम है. इन प्लान्स में कंपनी सिर्फ डेटा का फायदा देती है, कॉलिंग या मैसेजिंग नहीं. ऐसे में सस्ते में डेटा भी मिल जाएगा और ज्यादा पैसे खर्च भी नहीं होंगे.

Jio के सबसे सस्ते डेटा प्लान्स

Jio के पोर्टफोलियो में कई सारे छोटे डेटा पैक्स लिस्टेड हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. इन प्लान्स में-

  • 11 रुपये वाला प्लान: 10GB डेटा, लेकिन सिर्फ 1 घंटे के लिए,
  • 19 रुपये वाला प्लान: 1GB डेटा पूरे 1 दिन की वैलिडिटी के साथ
  • 29 रुपये वाला प्लान: 2GB डेटा पूरे 2 दिन की वैलिडिटी के साथ

Airtel के सस्ते डेटा प्लान

Airtel भी अपने यूजर्स के लिए कुछ किफायती डेटा पैक उपलब्ध कराता है. इसमें-

  • 22 रुपये वाला प्लान: 1GB डेटा पूरे 1 दिन की वैलिडिटी के साथ
  • 26 रुपये वाला प्लान: 1.5GB डेटा पूरे 1 दिन की वैलिडिटी के साथ

Vi के किफायती डेटा प्लान

Vodafone Idea यानी Vi भी अपने ग्राहकों के लिए कम कीमत वाले डेटा प्लान देता है. इसमें-

  • 23 रुपये वाला प्लान: 1GB डेटा पूरे 1 दिन की वैलिडिटी के साथ
  • 26 रुपये वाला प्लान: 1.5GB डेटा पूरे 1 दिन की वैलिडिटी के साथ

ध्यान रहे, प्लान्स की कीमत में कभी भी बदलाव हो सकता है, इसलिए रिचार्ज करने से पहले टेलीकॉम कंपनी के ऑफिशियल साइट पर जरूर चेक कर लें.

यह भी पढ़ें: ₹300 से कम में Jio, Airtel और Vi के ये प्लान्स हैं बेस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >