घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

LPG Cylinder Booking Status: अगर आपने LPG सिलेंडर बुक किया है और डिलीवरी का इंतजार कर रहे हैं, तो उसका स्टेटस जानना बेहद आसान है. गैस कंपनियां वेबसाइट, मोबाइल ऐप और WhatsApp जैसे कई तरीके देती हैं, जिनसे कुछ ही स्टेप्स में आप पता लगा सकते हैं.

सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें सामने आ रही हैं. ऐसे में अगर आपने भी अभी-अभी सिलेंडर बुक किया हो या बस ये कंफर्म करना चाहते हों कि आपकी रिक्वेस्ट प्रोसेस हुई है या नहीं, तो पेट्रोलियम कंपनियां कस्टमर्स को स्टेटस चेक करने के कई आसान तरीके देती हैं. सिर्फ कुछ स्टेप्स में आप अपने सिलेंडर की डिलीवरी अपडेट जान सकते हैं. आइए जानते हैं कि कैसे आप LPG सिलेंडर की रिफिल बुकिंग का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.

ऑनलाइन अपने LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस कैसे चेक करें?

वेबसाइट के जरिए स्टेटस चेक करें

  • सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में वेब ब्राउजर खोलें और गैस कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. 
  • वहां पहुंचने के बाद अपने लॉगिन डिटेल्स डालकर अकाउंट में साइन-इन कर लें.
  • लॉगिन करने के बाद आपको वेबसाइट पर Booking Status या Order Tracking का ऑप्शन दिखाई देगा. 
  • अब स्क्रीन पर जो भी जानकारी मांगी जाए, जैसे Customer ID, Reference Number या अन्य डिटेल, उसे भरें और Submit बटन पर क्लिक कर दें.
  • इसके बाद आपके सामने गैस डिलीवरी का स्टेटस दिखाई देने लगेगा. 
  • स्टेटस के हिसाब से आपको पता चल जाएगा कि आपके सिलेंडर का स्टेटस क्या है. जैसे कि-
  • Pending: आपकी बुकिंग हो चुकी है, लेकिन अभी प्रोसेस शुरू नहीं हुआ है.
  • In Transit: सिलेंडर भेज दिया गया है और रास्ते में है.
  • Delivered: सिलेंडर आपके घर पहुंच चुका है.
  • Cancelled: आपकी बुकिंग किसी कारण से रद्द कर दी गई है.

ऐप के जरिए स्टेटस चेक करें

  • सबसे पहले अपने Android या iPhone में Play Store या App Store खोलें.
  • अब अपनी LPG कंपनी का ऐप सर्च करके डाउनलोड करें.
  • सबसे पॉपुलर LPG ऐप्स में IndianOil ONE, HP PAY और Hello BPCL शामिल हैं.
  • ऐप डाउनलोड होने के बाद अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (RMN) से लॉग-इन करें.
  • लॉग-इन करने के बाद LPG Dashboard या Refill History सेक्शन में जाएं.
  • यहां जरूरी डिटेल्स भरकर Submit पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आप आसानी से अपने LPG सिलेंडर की बुकिंग का स्टेटस देख सकते हैं.

WhatsApp के जरिए स्टेटस चेक करें

  • सबसे पहले अपने Android या iPhone में WhatsApp खोलें.
  • अब अपनी LPG कंपनी के WhatsApp नंबर पर मैसेज करें. नीचे तीनों कंपनियों के नंबर दिए गए हैं:
  • Indane Gas: 7588888824
  • Bharat Gas: 1800224344
  • HP Gas: 9222201122
  • चैट शुरू करने के लिए कंपनी के नंबर पर Hi लिखकर भेज दें.
  • इसके बाद आपको अपनी पसंदीदा भाषा चुनने का ऑप्शन मिलेगा.
  • फिर मेन्यू में से Order Tracking का ऑप्शन चुन लें.
  • इसके बाद कुछ ही सेकंड में WhatsApp पर आपको आपके LPG सिलेंडर की बुकिंग का पूरा स्टेटस मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें: एलपीजी क्राइसिस में इंडक्शन कुकर बनेंगे सहारा, फिलिप्स से बजाज तक देखें 10 ऑप्शंस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >