अगर आप WhatsApp इस्तेमाल करते हैं, तो आपकी चैट्स को सेफ रखने के लिए एक आसान तरीका मौजूद है. दरअसल, मेटा प्लेटफॉर्म्स का यह मैसेजिंग ऐप यूजर्स को अपनी चैट हिस्ट्री को Google Drive पर बैकअप करने की सुविधा देता है, जो आपके Google Account से जुड़ा होता है. इसका मतलब यह है कि आप अपने मैसेज, फोटो, वीडियो और बाकी मीडिया फाइल्स को क्लाउड पर सेव कर सकते हैं. इससे फायदा यह होता है कि अगर आप नया फोन लेते हैं या ऐप दोबारा इंस्टॉल करते हैं, तो अपनी पुरानी चैट्स को आसानी से वापस पा सकते हैं.
हालांकि, इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपके पास एक एक्टिव Google Account होना जरूरी है और Google Drive में पर्याप्त स्टोरेज स्पेस भी होना चाहिए. आइए अब स्टेप-बाय-स्टेप समझते हैं कि Google Account की मदद से WhatsApp मैसेज का बैकअप कैसे लिया जाता है.
WhatsApp चैट्स बैकअप से पहले ध्यान में रखें ये बातें
- सबसे पहले यह चेक करें कि आपका Google Account आपके फोन में एक्टिव हो.
- इसके साथ ही आपके डिवाइस में Google Play Services इंस्टॉल होना चाहिए, क्योंकि इसी की मदद से बैकअप का प्रोसेस सही तरह से काम करती है.
- बैकअप बनाने के लिए फोन में पर्याप्त खाली स्टोरेज होना भी जरूरी है.
- केवल फोन में ही नहीं, बल्कि आपके Google Account (Google Drive) में भी पर्याप्त स्टोरेज होना चाहिए.
- बैकअप करते समय अच्छा और तेज इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए.
ऑटोमैटिक बैकअप कैसे सेट करें?
- सबसे पहले WhatsApp खोलें और ऊपर दिख रहे तीन डॉट्स (More options) पर टैप करें.
- इसके बाद Settings में जाएं और फिर Chats सेक्शन को ओपन करें.
- यहां आपको Chat Backup का ऑप्शन दिखाई देगा.
- अब Back up to Google Account पर टैप करें और बैकअप का schedule चुन लें.
- ध्यान रखें कि Never या Only when I tap Back up के अलावा कोई भी ऑप्शन चुनें, ताकि बैकअप अपने-आप होता रहे.
- इसके बाद वह Google Account सिलेक्ट करें, जिसमें आप अपने चैट्स का बैकअप सेव करना चाहते हैं.
- अगर आपका Google Account पहले से जुड़ा नहीं है, तो Add account पर टैप करके अपनी लॉग-इन डिटेल्स डालकर अकाउंट जोड़ सकते हैं.
- अगर आप चाहें कि बैकअप मोबाइल डेटा से भी हो सके, तो Back up using mobile data पर टैप करके अपनी पसंद का नेटवर्क चुन सकते हैं.
यह भी पढ़ें: WhatsApp पर कॉल रिकॉर्ड कैसे करें? यहां जानिए iOS और Android के लिए स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस
