Jio का 56 दिन वाला प्लान: रोज 1.5GB डेटा के साथ मिलते हैं कई फायदे, जानें कीमत

Jio अपने यूजर्स को 579 रुपये वाला प्लान ऑफर करता है. इसमें 56 दिन की वैलिडिटी, रोज 1.5GB डेटा और कॉलिंग जैसे फायदे मिलते हैं. इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें 18 महीने का Google Gemini सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है.

Jio Recharge Plan: अगर आप ऐसा रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं जिसमें कीमत भी ज्यादा न हो और फायदे भी ठीक-ठाक मिल जाएं, तो जियो का 579 रुपये वाला प्लान एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. 579 रुपये का यह प्लान उन लोगों के लिए काफी सही है जो बहुत लंबी वैलिडिटी वाला प्लान नहीं लेना चाहते, लेकिन फिर भी बजट में अच्छा पैकेज चाहते हैं.

हालांकि एक बात ध्यान देने वाली है कि इस प्लान में 5G डेटा बंडल शामिल नहीं है. अगर आपको नॉर्मल इंटरनेट इस्तेमाल, कॉलिंग और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए एक किफायती प्लान चाहिए, तो यह प्लान बढ़िया रहेगा. आइए अब जान लें इस प्लान में क्या-क्या फायदे मिलते हैं.

Jio का 579 रुपये वाला प्लान  

इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है. इसमें आपको अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, डेली 1.5GB डेटा और हर दिन 100 SMS का फायदा मिल जाता है. सिर्फ कॉलिंग और डेटा ही नहीं, इस प्लान के साथ आपको JioTV और JioAICloud जैसे एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी मिलते हैं. लेकिन इसकी सबसे बड़ी खासियत है 18 महीने का Google Gemini AI Pro सब्सक्रिप्शन. इसकी कीमत कंपनी के मुताबिक करीब 35,100 रुपये है. अच्छी बात ये है कि यह सब्सक्रिप्शन इस प्लान के साथ बिल्कुल फ्री दिया जा रहा है.

हालांकि, बाकी डेली डेटा प्लान्स की तरह इसमें भी फेयर यूसेज पॉलिसी लागू होती है. यानी जब आपका रोज का 1.5GB डेटा खत्म हो जाता है, तो दिन के बाकी समय के लिए इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक घट जाती है. इसके अलावा, Jio का कहना है कि Google Gemini ऑफर का फायदा उठाने के लिए यूजर्स को 299 रुपये या उससे ऊपर वाले 1.5GB प्रतिदिन डेटा प्लान पर बने रहना होगा. 

Jio का सबसे सस्ता 1.5GB डेली डेटा प्लान

579 रुपये वाले प्लान के अलावा जियो के पास और भी कई प्रीपेड प्लान मौजूद हैं, जिनमें हर दिन 1.5GB डेटा मिलता है. अगर आप सबसे सस्ते ऑप्शन की तलाश में हैं, तो 239 रुपये वाला प्लान एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इस प्लान की वैलिडिटी 22 दिनों की है और इसमें अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, रोज 100 SMS और 1.5GB डेली डेटा जैसे फायदे मिलते हैं.

हालांकि, एक बात ध्यान रखने वाली है कि ₹239 के इस प्लान में Google Gemini का सब्सक्रिप्शन आपको नहीं मिलेगा. यह खास सुविधा फिलहाल केवल कुछ महंगे या प्रीमियम प्लान्स तक ही सीमित रखी गई है.

यह भी पढ़ें: ₹30 से कम में Jio, Airtel और Vi के सस्ते डेटा प्लान्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >