पुराने फ्रिज में बंद हो गई कूलिंग? ये टिप्स आजमा कर खुद ही कर लें ट्रबलशूट

Fridge Tips: अगर आपके पुराने फ्रिज का फ्रीजर सही काम कर रहा है लेकिन नीचे वाला स्टोरेज ठंडा नहीं हो रहा, तो जानें इसकी असली वजहें और आसान समाधान, ताकि आपका फ्रिज फिर से ठंडा चले

Fridge Tips: फ्रिज का सही ढंग से चलना केवल गर्मियों में ही नहीं, बल्कि साल भर हर घर के लिए जरूरी होता है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि पुराना फ्रिज का फ्रीजर तो जमकर बर्फ बना रहा है, लेकिन नीचे वाला स्टोरेज कम्पार्टमेंट ठंडा नहीं हो रहा. ऐसी स्थिति में लोग सोचते हैं कि आखिर क्या खराबी हो सकती है और इसे कैसे ठीक करें? आइए जानते हैं इसकी वजहें और समाधान.

एयर फ्लो की समस्या सबसे आम वजह

फ्रिज का पूरा सिस्टम इस तरह से डिजाइन होता है कि फ्रीजर की ठंडी हवा नीचे के स्टोरेज चैंबर में जाती है. अगर एयर सर्कुलेशन फैन खराब हो गया है या हवा ले जाने वाला रास्ता बर्फ से ब्लॉक है, तो नीचे कूलिंग नहीं पहुंचेगी.

बर्फ जमने से ब्लॉक हो सकता है रास्ता

कई बार फ्रीजर में ज्यादा बर्फ जम जाने से एयर वेंट बंद हो जाते हैं. ऐसे में फ्रीजर चलता रहता है लेकिन नीचे कम्पार्टमेंट ठंडा नहीं होता. इसे ठीक करने के लिए फ्रिज को 24 घंटे बंद करके रख दें ताकि बर्फ पिघल जाए.

थर्मोस्टेट और डैम्पर कंट्रोल का खराब होना

फ्रिज के नीचे वाले हिस्से की ठंडक को थर्मोस्टेट और डैम्पर कंट्रोल मैनेज करते हैं. अगर ये खराब हो जाएं तो हवा का सही प्रवाह रुक जाता है. ऐसे केस में रिपेयरिंग के लिए टेक्नीशियन को बुलाना ही बेहतर होगा.

डिफ्रॉस्ट सिस्टम और गैस लीक भी बड़ी वजह

पुराने फ्रिज में डिफ्रॉस्ट हीटर या टाइमर खराब होने से बर्फ लगातार जमती रहती है और कूलिंग नीचे तक नहीं पहुंच पाती. वहीं, अगर रेफ्रिजरेंट गैस लीक हो गई है या कम्प्रेसर कमजोर हो गया है, तो भी फ्रिज की कूलिंग घट जाती है.

क्या करें समाधान?

फ्रिज को एक दिन बंद करके बर्फ पिघलाएं

एयर वेंट और कॉइल्स को साफ करें

थर्मोस्टेट सेटिंग सही रखें

अगर दिक्कत बनी रहे तो एक्सपर्ट टेक्नीशियन की मदद लें.

नया फ्रिज लेना बेहतर विकल्प?

15 साल पुराने फ्रिज में बड़ी मरम्मत करवाने पर काफी खर्च आ सकता है. ऐसे में नया, एनर्जी-इफिशिएंट फ्रिज खरीदना लंबे समय तक फायदेमंद साबित होगा.

अगर आपका भी फ्रिज इसी तरह की समस्या कर रहा है, तो पहले छोटे-छोटे उपाय अपनाएं और जरूरत पड़े तो एक्सपर्ट से सलाह लें.

रेफ्रिजरेटर में लीटर का क्या मतलब होता है? जानिए आपके परिवार के लिए कितने लीटर का फ्रिज रहेगा सही

बेटा तो छोड़िए, पोते की शादी तक भी धड़धड़ चलता रहेगा फ्रिज, बस घोल के पी लीजिए ये 5 बातें

मॉनसून में नमक से भरी कटोरी को फ्रिज में क्यों रख रहे लोग? फायदे जान गए तो आप भी शुरू कर देंगे रखना

बिजली बचाने के चक्कर में बार-बार बंद कर रहे फ्रिज? हो जाइए सावधान वरना झेलना पड़ेगा हजारों का नुकसान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >