BSNL अपने यूजर्स पर मेहरबान, 1 रुपये में 30 दिन चलने वाले प्लान की बढ़ाई डेडलाइन, अब इस तारीख तक मौका

BSNL Freedom Plan: BSNL ने अपने यूजर्स के लिए स्पेशल Freedom Plan ऑफर की डेडलाइन बढ़ा दी है. अब इस ऑफर का फायदा आप अगले 15 दिन तक उठा सकते हैं. इस प्लान में सिर्फ ₹1 में नए ग्राहकों को 30 दिन तक अनलिमिटेड कॉल, डेली 2GB 4G डेटा, 100 SMS और फ्री SIM कार्ड मिल रहा है.

BSNL Freedom Plan: देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए नए और सस्ते ऑफर लाती रहती है. इसी कड़ी में कंपनी ने 1 अगस्त 2025 को BSNL Freedom Plan लॉन्च किया था. ऑफर आते ही ग्राहकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला, इसलिए कंपनी ने इसकी वैलिडिटी बढ़ा दी है. पहले ये ऑफर 31 अगस्त तक था, अब इसे 15 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है. यानी नए ग्राहक अब भी इस ऑफर का फायदा 15 दिन और उठा सकते हैं. आइए आपको इस प्लान के बेनिफिट्स डिटेल में बताते हैं. 

BSNL Freedom Plan के बेनिफिट्स

इस प्लान में आपको मिलेगी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 2GB हाई-स्पीड 4G डेटा, 100 SMS हर दिन और एक फ्री सिम कार्ड भी. अगर आप इस प्लान का फायदा उठाना चाहते हैं, तो बस आपको अपने नजदीकी BSNL कस्टमर सर्विस सेंटर जाना होगा और अपने वैलिड KYC डॉक्यूमेंट्स के साथ अप्लाई करना होगा.

BSNL फ्रीडम प्लान सिम एक्टिवेट प्रोसेस

अगर आप BSNL फ्रीडम प्लान सिम एक्टिवेट करना चाहते हैं तो आइए आपको आसान तरीका बताते हैं. आप बस 1 रुपये में यह सिम कार्ड ले सकते हैं, लेकिन पहले KYC पूरा करना होगा. सिम लेने के बाद इसे फोन में डालें और एक्टिवेशन के स्टेप्स फॉलो करें. एक्टिवेशन होते ही आपको 30 दिन तक फ्री बेनिफिट्स मिलेंगे, जो एक्टिवेशन की तारीख से शुरू हो जाएगा.

किसे मिलेगा यह ऑफर 

BSNL का ये फ्रीडम ऑफर सिर्फ नए ग्राहकों के लिए है. मतलब जो लोग पहले से BSNL यूजर हैं, वो इसका फायदा नहीं ले पाएंगे. अभी ये साफ नहीं है कि ये ऑफर BSNL की डोरस्टेप सिम डिलीवरी में मिलेगा या नहीं. सेफ रहने के लिए बेहतर है कि ग्राहक अपने नजदीकी BSNL स्टोर या कस्टमर सर्विस सेंटर जाकर सिम ले लें.

यह भी पढ़ें: Jio का ये प्लान है जबरदस्त, मिलेगी 98 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, कीमत देख कहेंगे ‘पहले क्यों नहीं लिया’

यह भी पढ़ें: 200 दिनों तक चलता है Jio का यह प्लान, बेनिफिट्स देख तुरंत खुद और मम्मी-पापा का कर देंगे रिचार्ज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >