भारत में इन 5 बड़े स्कैम्स से हर दिन लगाया जा रहा लोगों को चूना, कहीं अगला शिकार आप तो नहीं? जान लें बचने के तरीके

Common Online Scams: भारत में ऑनलाइन और ऑफलाइन ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. UPI फ्रॉड से लेकर नौकरी और बैंकिंग से जुड़े स्कैम तक, साइबर अपराधी डर और जल्दबाजी का माहौल बनाकर लोगों से पैसे और उनकी निजी जानकारी चुरा लेते हैं.

भारत में इन 5 बड़े स्कैम्स से हर दिन लगाया जा रहा लोगों को चूना, कहीं अगला शिकार आप तो नहीं? जान लें बचने के तरीके

Common Online Scams: आजकल ठगी सिर्फ खबरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि हर किसी के फोन तक पहुंच चुकी है. कभी अनजान नंबर से अचानक कॉल आता है, तो कभी WhatsApp पर ऐसा मैसेज दिखता है जो आपको सोचने पर मजबूर कर दे. कई बार एक गलत क्लिक आपको फर्जी वेबसाइट तक पंहुचा देता है. नई टेक्नोलॉजी के साथ ठग भी और हर दिन चालाक होते जा रहे हैं और लोगों की मेहनत की कमाई और निजी जानकारी पर नजर गड़ाएं बैठे हैं. ऐसे में जरूरी है आपको अलर्ट रहना. आज हम आपको कुछ ऐसे आम स्कैम और उनसे बचने के आसान तरीके बताने जा रहे हैं, ताकि आप ठगों के जाल में फंसने से बच सकें.

UPI और OTP स्कैम

इस स्कैम में अक्सर कोई खुद को बैंक कर्मचारी, कस्टमर केयर या फिर मुसीबत में फंसे किसी दोस्त की तरह पेश आकर आपसे बात करता है. ऐसे लोग किसी बहाने से आपसे OTP पूछते हैं, UPI पेमेंट अप्रूव करवाते हैं या स्क्रीन शेयर करने को कहते हैं. जैसे ही आपने OTP शेयर किया या पेमेंट को हां कहा, पैसा अकाउंट से उड़ जाते हैं.

इससे कैसे बचें?

  • अपना OTP, UPI PIN या CVV कभी भी किसी को न बताएं, चाहे सामने वाला खुद को बैंक से ही क्यों न बता रहा हो.
  • ध्यान रहे बैंक या UPI ऐप्स कभी फोन पर OTP नहीं मांगते.
  • किसी भी पेमेंट रिक्वेस्ट को अप्रूव करने से पहले ध्यान से चेक करें. अगर जरा भी शक लगे, तो पेमेंट न करें.

फेक जॉब और वर्क-फ्रॉम-होम ऑफर

कई बार WhatsApp या Telegram पर नौकरी के मैसेज आते हैं, जो सुनने में बहुत आसान और बढ़िया सैलरी वाले लगते हैं. लेकिन आगे चलकर आपसे रजिस्ट्रेशन फीस, सिक्योरिटी डिपॉजिट या ट्रेनिंग के नाम पर पैसे मांगे जाते हैं. कुछ लोग भरोसा जीतने के लिए शुरुआत में थोड़ा पैसा भी दे देते हैं और फिर जैसे ही आप ज्यादा पैसे भेजते हैं, गायब हो जाते हैं.

इससे कैसे बचें?

  • कोई भी असली कंपनी नौकरी देने के लिए आपसे पैसे नहीं मांगती.
  • आवेदन करने से पहले कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट जरूर चेक करें.
  • अगर कोई ऑफर कम मेहनत में जल्दी पैसा कमाने का वादा करे, तो समझ जाइए वो फंसाने का जाल हो सकता है और आपके साथ ठगी हो सकती है.

फर्जी कस्टमर केयर नंबर

आप कस्टमर केयर नंबर सर्च करते हैं और जो पहला नंबर इंटरनेट पर दिखता है, उसी पर कॉल कर देते हैं. दूसरी तरफ वाला व्यक्ति कहता है कि वो आपकी परेशानी ठीक कर देगा, लेकिन इसके लिए AnyDesk या TeamViewer जैसा ऐप इंस्टॉल करने या OTP शेयर करने को कहता है. जैसे ही आप ऐसा करते हैं, वो आपके अकाउंट में घुस जाता है और आपका डेटा व पैसा दोनों चोरी हो सकते हैं.

इससे कैसे बचें?

  • हमेशा कंपनी की ऑफिशियल ऐप या वेबसाइट पर दिया गया कस्टमर केयर नंबर ही इस्तेमाल करें.
  • किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर कभी भी रिमोट कंट्रोल ऐप इंस्टॉल न करें.
  • सोशल मीडिया के कमेंट्स में दिए गए नंबरों को पूरी तरह नजरअंदाज करें.

लॉटरी, इनाम और गिफ्ट स्कैम

अचानक आपके पास मैसेज आता है ‘बधाई हो! आपने नया फोन या बड़ी लॉटरी जीत ली है.’ बस कहा जाता है कि इनाम पाने के लिए थोड़ा-सा ‘प्रोसेसिंग चार्ज’ जमा कर दीजिए. पैसे देते ही सब गायब. ना इनाम, ना पैसा.

इससे कैसे बचें?

  • जिस लॉटरी में आपने हिस्सा ही नहीं लिया, वह आप जीत नहीं सकते. इस लिए इस झांसे में न आएं.
  • किसी भी इनाम को लेने के लिए कभी पैसे न दें.
  • अगर अनजान नंबर या विदेश से कॉल/मैसेज आए और जीत की बात करें, तो सीधे नजरअंदाज कर दें.

फेक KYC और SIM ब्लॉकिंग

आजकल ठग लोग और भी चालाक हो गए हैं. वे युवा हों या बुजुर्ग, सभी को डराने के लिए ऐसे मैसेज भेजते हैं. अचानक आपके फोन पर एक मैसेज आता है- ‘अगर आपने अभी KYC अपडेट नहीं किया, तो आपका बैंक अकाउंट या SIM बंद कर दी जाएगी.’ ऐसे मैसेज का मकसद आपको घबरा देना होता है, ताकि आप जल्दी में किसी गलत लिंक पर क्लिक कर दें या अपनी निजी जानकारी बता दें. बस यहीं से ठगी शुरू होती है.

इससे कैसे बचें?

  • KYC अपडेट हमेशा बैंक या टेलीकॉम कंपनी के ऑफिशियल ब्रांच में या उनकी असली ऐप से ही होती है.
  • किसी भी अनजान या अजीब लिंक पर क्लिक न करें.
  • अगर ऐसा कोई मैसेज आए, तो सीधे अपने बैंक या मोबाइल कंपनी के कस्टमर केयर पर कॉल करके खुद जानकारी पक्की करें.

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर ताक लगाए बैठे हैं हैकर्स, खुद को सेफ रखने के लिए चेक कर लें ये जरूरी सेटिंग्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >