MWC 2026: बार्सिलोना में सबसे बड़ा टेक-शो, फोन-रोबोट के साथ दिखेगी 6G और Wi-Fi 8 की झलक

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 बार्सिलोना में 2-5 मार्च तक आयोजित होगी. इस बार Xiaomi 17 सीरीज, Honor Magic V6 फोल्डेबल, Nothing Phone 4a और AI-पावर्ड रोबोट्स लॉन्च होंगे. साथ ही Ericsson और Broadcom 6G और Wi-Fi 8 टेक्नोलॉजी के शुरुआती डेमो पेश करेंगे.

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2026 बार्सिलोना में 2 से 5 मार्च तक आयोजित होने जा रहा है. यह दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल और कनेक्टिविटी ट्रेड शो है, जहां स्मार्टफोन कंपनियों से लेकर नेटवर्क दिग्गज और एआई स्टार्टअप तक अपने नये इनोवेशन पेश करेंगे. इस बार फोकस सिर्फ स्मार्टफोन पर नहीं बल्कि AI डिवाइस, रोबोटिक्स और 6G जैसी अगली पीढ़ी की कनेक्टिविटी पर भी होगा. आइए जानते हैं कि इस बार क्या होगा खास-

Xiaomi 17 सीरीज

Xiaomi अपने Xiaomi 17 और 17 Ultra मॉडल्स को ग्लोबल मंच पर पेश करने जा रही है. Xiaomi 17 में 6.3-इंच 120Hz डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 16GB RAM और 1TB स्टोरेज मिलेगा. इसमें 7,000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग दी गई है. कैमरा सेटअप में तीन 50MP सेंसर शामिल होंगे. Xiaomi 17 Ultra में 6.9-इंच डिस्प्ले और 200MP पेरिस्कोप कैमरा होगा. Leica एडिशन भी लॉन्च हो सकता है, जो कैमरा-केंद्रित फीचर्स के साथ आएगा.

Honor Magic V6 और Humanoid Robot

Honor इस बार सबसे अलग दिखने की कोशिश करेगा. Honor Magic V6 Fold में 7,150mAh बैटरी हो सकती है, जो अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होगी किसी फोल्डेबल फोन में. इसके अलावा Honor एक Humanoid Service Robot भी पेश करेगा, जो शॉपिंग जैसी रोजमर्रा की गतिविधियों में मदद कर सकता है. यह Honor की AI और रोबोटिक्स में एंट्री को दर्शाता है.

Nothing Phone 4a

Nothing अपने Phone 4a को MWC 2026 के आखिरी दिन लॉन्च करेगा. इसमें नया Glyph लाइटिंग सिस्टम होगा. 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 4 प्रॉसेसर और 12GB RAM मिलने की उम्मीद है. बैटरी 5,400mAh होगी, 50W चार्जिंग के साथ. कैमरा सेटअप में डुअल 50MP सेंसर होंगे.

6G और Wi-Fi 8 टेक्नोलॉजी

MWC 2026 सिर्फ स्मार्टफोन तक सीमित नहीं रहेगा. Ericsson, Apple और Mediatek मिलकर 6G डेमो पेश करेंगे. इसमें AI-पावर्ड एक्सटेंडेड रियलिटी जैसे फ्यूचर यूज केस दिखाए जाएंगे. Broadcom और अन्य कंपनियां Wi-Fi 8 को प्रदर्शित करेंगी, जो लो-लेटेंसी और बेहतर कवरेज पर फोकस करेगा.

स्मार्टफोन से लेकर रोबोट और 6G तक

MWC 2026 बार्सिलोना में टेक्नोलॉजी की दुनिया का सबसे बड़ा मंच बनने जा रहा है. स्मार्टफोन से लेकर रोबोट और 6G तक, यह इवेंट आने वाले वर्षों की दिशा तय करेगा.

यह भी पढ़ें: 200MP पेरिस्कोप कैमरा के साथ Xiaomi 17 Ultra ग्लोबली लॉन्च, साथ में आया Xiaomi 17

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >