Google Maps पर मिलेगा नजदीकी आधार केंद्र, UIDAI और Google की नयी पहल

UIDAI और Google की साझेदारी से अब Google Maps पर अधिकृत आधार केंद्रों की जानकारी मिलेगी. नागरिक आसानी से सेवाओं, सुविधाओं और अपॉइंटमेंट विकल्पों तक पहुंच पाएंगे.

देशभर के नागरिकों के लिए आधार केंद्र ढूंढना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान होने वाला है. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) और गूगल ने मिलकर एक नयी पहल की घोषणा की है, जिसके तहत जल्द ही Google Maps पर अधिकृत आधार केंद्रों की जानकारी उपलब्ध होगी. इस कदम से लोगों को अपने नजदीकी सत्यापित केंद्र तक पहुंचने में आसानी होगी और गलत जानकारी की समस्या भी कम होगी.

Google Maps पर आधार केंद्र

नागरिक अब सीधे Google Maps पर जाकर अपने आसपास मौजूद आधार केंद्रों की लोकेशन देख सकेंगे. साथ ही यह भी पता चल सकेगा कि किस केंद्र पर कौन-सी सेवाएं उपलब्ध हैं- जैसे वयस्क नामांकन, बच्चों का नामांकन, पता अपडेट या मोबाइल नंबर अपडेट. इससे लोगों को सही केंद्र चुनने में मदद मिलेगी और समय की बचत होगी.

सुविधाओं की पूरी जानकारी

Google Maps पर केवल लोकेशन ही नहीं, बल्कि केंद्रों की सुविधाओं का विवरण भी मिलेगा. उदाहरण के तौर पर- दिव्यांगजनों के लिए अनुकूल व्यवस्था, पार्किंग सुविधा, संचालन का समय. इससे नागरिकों को पहले से तैयारी करने और बेहतर अनुभव प्राप्त करने में मदद मिलेगी.

पारदर्शिता और जवाबदेही की बात

UIDAI अगले चरण में Google Business Profile के जरिये केंद्रों की जानकारी अपडेट करेगा. साथ ही नागरिकों की प्रतिक्रियाओं का सीधा जवाब भी दिया जाएगा. इससे सेवाओं की पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी.

भविष्य की योजना क्या है?

इस साझेदारी के तहत आगे चलकर GoogleMaps पर सीधे अपॉइंटमेंट बुक करने की सुविधा भी जोड़ी जा सकती है. इससे लोग अपनी यात्रा की पहले से योजना बना सकेंगे और भीड़भाड़ से बच पाएंगे.

डिजिटल इंडिया की दिशा में बड़ा कदम

UIDAI के सीईओ भुवनेश कुमार ने कहा कि यह पहल आधार धारकों के जीवन को और आसान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. वहीं गूगल इंडिया की प्रतिनिधि रोली अग्रवाल ने इसे तकनीक के जरिये नागरिकों और सरकारी सेवाओं के बीच की दूरी कम करने वाला प्रयास बताया.

यह भी पढ़ें: नए Aadhaar ऐप से मोबाइल नंबर और एड्रेस कैसे अपडेट करें? जान लें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >