Nothing, Realme, Motorola… मार्च में लॉन्च होंगे बजट से फ्लैगशिप तक नये मॉडल्स

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो मार्च में आपके पास कई सारे ऑपशंस होने वाले हैं. इस महीने फ्लैगशिप से लेकर बजट तक कई स्मार्टफोन्स लॉन्च होने वाले हैं. देखिए लिस्ट.

मार्च की शुरुआत स्मार्टफोन लवर्स के लिए बेहद खास होने वाला है. इस महीने कई बड़ी कंपनियां अपने नए डिवाइस लॉन्च करने वाली है. Nothing अपनी नई Phone (4a) Series को ग्लोबल और भारत में लॉन्च करने वाला है. इसके बाद Motorola का Edge 70 Fusion और Realme की दमदार बैटरी वाला Narzo Power भी लॉन्च होने के लिए लाइन में लगा है. वहीं, इस हफ्ते Apple का भी इवेंट होने वाला है, जिसमें iPhone 17e लॉन्च हो सकता है. ऐसे में यूजर्स के पास अच्छे खासे नए स्मार्टफोन्स ऑप्शन होने वाले हैं. आइए जानते हैं कौन सा स्मार्टफोन क्या खास लेकर आ रहा है.

Nothing Phone (4a)- नया डिजाइन, नया कैमरा अपग्रेड

Nothing 5 मार्च को अपना Nothing Phone (4a) भारत और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करेगा. इस बार सबसे बड़ा अपग्रेड है पेरिस्कोप कैमरा, जो पहली बार A-सीरीज में देखने को मिलेगा. पहले यह फीचर सिर्फ Pro मॉडल्स तक ही लिमिटेड था. वहीं, कंपनी की पहचान रही Glyph लाइटिंग अब नए वर्टिकल “Glyph Bar” के रूप में आएगी, जिसमें 6 LED और एक रेड रिकॉर्डिंग इंडिकेटर शामिल होगा.

फोन में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलने की उम्मीद है. इसमें 6.7 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 50MP+50MP+8MP ट्रिपल कैमरा सेटअप और 5400mAh की बैटरी दी जा सकती है. यह पिंक, व्हाइट, ब्लैक और येलो कलर्स में लॉन्च होने वाला है. डिजाइन और फीचर्स के लिहाज से यह एक मजबूत मिड-रेंज ऑप्शन बन सकता है, खासकर उन यूजर्स के लिए जो यूनिक लुक और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं.

Realme Narzo Power – 10,001mAh बैटरी का पावरहाउस

Realme Narzo Power भारत में 5 मार्च को लॉन्च होगा. यह Narzo सीरीज का पहला Power मॉडल है. इसकी सबसे बड़ी खासियत 10001mAh की बड़ी बैटरी है. कंपनी का दावा है कि यह 38 दिन तक स्टैंडबाय टाइम दे सकता है और नॉर्मल यूज में कई दिन तक चल सकता है. इसमें 80W फास्ट चार्जिंग मिलेगी, जो 36 मिनट में 50% तक चार्ज कर सकती है. साथ ही 27W रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी होगी, यानी यह पावर बैंक की तरह काम कर सकता है.

फोन में Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर और HyperVision+ AI चिप दी गई है. इसमें 144Hz डिस्प्ले, 6,500 निट्स पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट मिलेगा. कैमरा सेक्शन में 50MP Sony IMX882 OIS सेंसर और कई AI फीचर्स मिलेंगे. यह Android 16 पर बेस्ड realme UI 7.0 पर चलेगा और कंपनी ने तीन OS अपडेट और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा किया है. ऐसे में यह फोन खासकर गेमर्स के लिए है, जिनके लिए लंबी बैटरी लाइफ प्रायोरिटी होती है.

Motorola Edge 70 Fusion – कैमरा और बैटरी पर फोकस

Motorola 6 मार्च को Edge 70 Fusion लॉन्च करने वाला है. कंपनी के अनुसार यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें 50MP Sony LYT-710 प्राइमरी सेंसर दिया गया है. इसके साथ 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलेगा, जो मैक्रो और डेप्थ शॉट्स भी ले सकेगा. फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है.

फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 1.5K क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा, जिसकी पीक ब्राइटनेस 5,200 निट्स बताई जा रही है. HDR10+ सपोर्ट भी मौजूद रहेगा. इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 52 घंटे तक का बैटरी बैकअप देने का दावा करती है. साथ में 68W फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी. ऐसे में यह फोन उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है, जो लंबी बैटरी लाइफ और बेहतर कैमरा चाहते हैं.

Realme C83 5G – बजट में बड़ी बैटरी

Realme 7 मार्च को C83 5G लॉन्च करेगा. इसमें 7,000mAh की बैटरी होगी, जो पूरे दिन यूज करने के बाद भी 50% तक चार्ज बचा रहने का दावा करती है. इतना ही नहीं, कंपनी छह साल तक बैटरी हेल्थ बनाए रखने का वादा कर रही है. इसमें Bypass Charging, AI पावर सेविंग और रिवर्स चार्जिंग जैसे फीचर्स भी होंगे.

फोन में 144Hz डिस्प्ले मिलेगा और यह Blooming Green और Sprouting Green कलर्स में आएगा. साथ ही इसमें ArmorShell प्रोटेक्शन और IP64 रेटिंग दी जाएगी, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहेगा. अभी इसके बाकी स्पेसिफिकेशन सामने नहीं आए हैं, लेकिन यह एक बड़ी बैटरी वाला बजट 5G फोन हो सकता है.

iPhone 17e (एक्सपेक्टेड)

Apple का साल का पहला इवेंट 4 मार्च को होने वाला है. ऐसे में इस इवेंट में कंपनी अपने नए “लो-कॉस्ट” iPhone 17e को पेश कर सकती है. हालांकि, कंपनी ने इसे लेकर ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार डिजाइन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. iPhone 17e में Dynamic Island दिया जा सकता है, जिससे इसका लुक फ्लैगशिप iPhone 17 सीरीज के ज्यादा करीब आ जाएगा. हालांकि बाकी डिजाइन iPhone 16e जैसा ही रहने की उम्मीद है, जिसमें सिंगल रियर कैमरा, साइड में पावर बटन, वॉल्यूम कीज और Action बटन शामिल होंगे. एक नया पर्पल कलर ऑप्शन भी व्हाइट और ब्लैक के साथ जोड़ा जा सकता है.

परफॉर्मेंस के मामले में iPhone 17e में A19 चिप दिए जाने की उम्मीद है, जो स्टैंडर्ड iPhone 17 में भी इस्तेमाल होगी. इसका मतलब है कि यह किफायती मॉडल होने के बावजूद फ्लैगशिप लेवल की स्पीड दे सकता है. इसमें 6.1 इंच का 60Hz डिस्प्ले Dynamic Island के साथ मिल सकता है. कैमरे की बात करें तो 48MP Fusion कैमरा मिलने की उम्मीद है, जो 24MP और 48MP फोटो कैप्चर कर सकेगा. इस बार Apple MagSafe सपोर्ट भी दे सकता है, जो पिछले मॉडल में नहीं था.

यह भी पढ़ें: 200MP पेरिस्कोप कैमरा के साथ Xiaomi 17 Ultra ग्लोबली लॉन्च, साथ में आया Xiaomi 17

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >