AC के रिमोट में बस दबा दें ये बटन, दुम दबाकर भाग जाएगी उमस और नमी, बिजली की भी होगी बचत

AC Dry Mode: बारिश के मौसम में लोग उमस और नमी से परेशान हैं. ऐसे में इसके लिए लोग घरों में AC चला रहे हैं. लेकिन कई लोग इस बात से अनजान होंगे कि AC के रिमोट में दिए एक बटन को दबा देने से कमरे से उमस और नमी दूर हो जाएगी. साथ ही बिजली की बचत भी होगी. और तो और कमरा भी ठंडा रहेगा.

AC Dry Mode: आज कल मौसम का मिजाज पल भर में बदल जा रहा है. सुबह में धूप तो शाम होते-होते काले बादल छा जा रहे हैं. ऐसे में धूप और बारिश के कारण उमस और नमी बढ़ गई है. जिस कारण से बरसात के मौसम में भी लोग AC चला रहे हैं, ताकि उमस और नमी से परेशान न होना पड़े. लेकिन क्या आपको पता है कि एसी के रिमोट में एक ऐसा बटन भी होता है, जो नमी को भगा कर रूम दिसंबर के ठंड की तरह ठंडा कर देता है. साथ ही बिजली की खपत भी कम होती है. रिमोट के इस बटन के बारे में कई लोग नहीं जानते हैं. इसलिए आज हम आप को इस खास बटन के बारे में बताने वाले हैं. जिससे रूम भी ठंडा होगा और बिजली की खपत नहीं होगी ज्यादा.

AC का ये मोड बड़े काम का

आपने ध्यान दिया होगा कि AC के रिमोट में एक ड्राई मोड (Dry Mode) का बटन दिया होता है. रिमोट का ये Dry Mode बटन मॉनसून के लिए सबसे बढ़िया होता है. ऐसे में बरसात के मौसम में एसी का टेंपरेचर घटाने की जगह Dry Mode पर एसी चलाने से नमी और उमस दोनों से ही राहत मिलती है. एक्सपर्ट के अनुसार, एसी को Dry Mode पर ज्यादा टेंपरेचर पर चलाने से हवा में मौजूद नमी कम हो जाती है और उमस से राहत मिलती है.

बिजली की करता है बचत

इस मोड की खास बात ये है कि यह कंप्रेसर पर दबाव काम डालता है, जिससे बिजली की कम खपत होती है. क्योंकि, ड्राई मोड में एसी चलाने पर एसी के टेंपरेचर को कम करने की जरूरत नहीं पड़ती है. 25 डिग्री टेंपरेचर पर भी आपका रूम काफी ठंडा रहेगा. ऐसे में एसी पर लोड भी कम पड़ेगा और बिजली की बचत भी होगी. इसके अलावा Dry Mode उमस को भगाने के अलावा नमी की बदबू को भी दूर करता है. यानी कि इस मोड पर एसी चलाने पर आपको कई फायदे मिलेंगे.

क्या आप भी इस तरह से बंद करते हैं AC? तो सुधर जाइए, वरना हजारों का एसी हो जाएगा कबाड़ा

अगस्त में किस मोड पर चलाना चाहिए AC? सालों से एसी की हवा खाने वाले भी है इस बात से अनजान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >