बर्फ, स्पीड और स्टंट, Google Doodle दिखा रहा Big Air Freestyle Skiing का एडवेंचर

Google Doodle: गूगल का डूडल हमेशा किसी खास दिन, शख्सियत या घटना को क्रिएटिव अंदाज में पेश करता है. आज का डूडल भी अपने अनोखे डिजाइन और खास मैसेज की वजह से लोगों का ध्यान खींच रहा है. कलर्स और क्रिएटिविटी के जरिए से यह न सिर्फ उस अवसर को सम्मान देता है, बल्कि उससे जुड़ी कहानी और महत्व को भी सरल तरीके से सामने लाता है.

Google Doodle: गूगल का डूडल हमेशा किसी खास मौके को खास अंदाज में पेश करता है. सर्च इंजन के सिंपल से स्क्रीन पर जब कलर्स और क्रिएटिविटी का कॉम्बिनेशन दिखाई देता है, तो यह सिर्फ एक डिजाइन नहीं बल्कि एक कहानी बन जाता है. हर डूडल के पीछे कोई खास वजह, कोई ऐतिहासिक दिन, कोई महान शख्सियत या कोई इंस्पायरिंग स्टोरी जुड़ी होती है.

आज का डूडल भी उसी कड़ी का हिस्सा है, जो अपने अनोखे डिजाइन और अट्रैक्टिव कलर्स के जरिए लोगों का ध्यान खींच रहा है. आज का डूडल स्पोर्ट्स से रिलेटेड है, जिसमें क्रियेटर्स ने एक एक्साइटिंग विंटर गेम को क्रिएटिव तरीके से दिखाकर खेलों के जुनून और खिलाड़ियों की मेहनत को सलाम किया है.

क्या है आज का गूगल डूडल?

इटली के मिलान में विंटर ओलंपिक 2026 चल रहा है. ऐसे में आज का डूडल Big Air Freestyle Skiing विंटर स्पोर्ट्स को डेडिकेटेड है. इसमें खास तौर पर स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग जैसे एडवेंचर गेम्स को दिखाया गया है. इन खेलों में खिलाड़ी बर्फीली ढलानों पर फिसलते हुए स्टंट और रेस करते हैं. ऐसे में डूडल के जरिए गूगल ने बर्फ पर स्लाइड करते हवा में स्टंट करते प्लेयर के हर मूवमेंट को क्रिएटिव तरीके से दिखाया है.

क्या दिख रहा डूडल में?

आज के डूडल में एथलीट को स्पीड में बर्फ पर फिसलते और हवा में छलांग लगाते हुए दिखाया गया है. क्रियेटर्स ने एथलीट की हर मूवमेंट को बेहद क्रिएटिव तरीके से दिखाया है. डूडल डिजाइन में ब्लू और पर्पल कलर्स का इस्तेमाल किया गया है, जो बर्फ और ठंडे मौसम का अहसास कराते हैं. खिलाड़ियों की मूवमेंट को ऐसे दिखाया गया है, कि तस्वीर में जान सी आ जाती है. पूरा आर्टवर्क सिंपल लेकिन बहुत अट्रैक्टिव है, जो खेल की स्पीड और एडवेंचर को साफ दिखाता है.

क्या होती है Big Air Freestyle Skiing?

Big Air Freestyle Skiing जैसे विंटर स्पोर्ट्स पहाड़ी इलाकों में खेले जाते हैं, जहां बर्फ की मोटी परत होती है. स्कीइंग में खिलाड़ी अपने पैरों में लंबी स्की पहनकर ढलान पर फिसलते हैं. ये खेल फिटनेस, बैलेंस और साहस को दिखाते हैं.

क्यों खास है गूगल डूडल?

गूगल डूडल इसलिए खास है, क्योंकि यह सिर्फ जानकारी नहीं देता, बल्कि किसी भी चीज को लाइव तरीके से दिखाने और समझाने की कोशिश करता है. चाहे वह कोई खेल हो, ऐतिहासिक दिन या फेस्टिवल, डूडल लोगों का ध्यान खींचता है और उन्हें कुछ नया जानने के लिए उत्साहित करता है. आज का Big Air Freestyle Skiing डूडल भी इसी सोच का उदाहरण है, जो खेल की भावना और कला को एक ही फ्रेम में खूबसूरती से पिरो देता है.

यह भी पढ़ें: Google Doodle: बर्फ पर खेल, स्क्रीन पर जादू, आज दिखा आइस हॉकी का जुनून

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >