आजकल हर इंसान की जिंदगी इंटरनेट से जुड़ी है. हर क्लिक, सर्च और वेबसाइट विजिट एक डिजिटल निशान छोड़ता है. ब्राउजर इन एक्टिविटीज को अपने आप सेव कर लेते हैं ताकि आप आसानी से वहीं से काम शुरू कर सकें, जहां छोड़ा था. लेकिन यही सुविधा कई बार प्राइवेसी के लिए खतरा बन जाती है, खासकर जब आप पब्लिक या शेयर किए गए डिवाइस पर काम कर रहे हों. ऐसे में ब्राउजर हिस्ट्री को समय-समय पर डिलीट करना बेहद जरूरी है.
गूगल क्रोम में हिस्ट्री हटाने का तरीका
क्रोम यूजर्स अपनी ब्राउजिंग और डाउनलोड हिस्ट्री कुछ आसान स्टेप्स में मिटा सकते हैं.
- ऊपर दाईं ओर तीन डॉट्स पर क्लिक करें
- “History” चुनें और “Delete browsing data” पर जाएं
- समय सीमा चुनें- जैसे पिछला एक घंटा, 24 घंटे या पूरा डेटा
- “Delete Data” पर क्लिक कर प्रॉसेज पूरा करें.
मोजिला फायरफॉक्स में क्लीनअप
फायरफॉक्सयूजर्स को अलग-अलग डेटा हटाने का ऑप्शन मिलता है.
- मेन्यू बटन से “History” खोलें
- “Clear Recent History” चुनें
- ब्राउजिंग हिस्ट्री, डाउनलोड हिस्ट्री, कुकीज या साइट डेटा जैसी चीजें चुनें
- “OK” दबाकर हिस्ट्री मिटा दें.
माइक्रोसॉफ्ट एज में हिस्ट्री डिलीट
एज ब्राउजर में भी प्रक्रिया बेहद आसान है.
- तीन डॉट्स वाले मेन्यू से “History” खोलें
- “Delete” पर क्लिक करें और “Choose what to clear” चुनें
- “Clear” दबाकर हिस्ट्री हटाएं.
सफारी और ओपेरा में हिस्ट्री ऐसे हटाएं
Safari: मेन्यू बार से “History” → “ClearHistory” चुनें, समय सीमा तय करें और कन्फर्म करें.
Opera: साइडबार में घड़ी के आइकन पर क्लिक करें, “Clear browsing data” चुनें और समय सीमा और डेटा तय कर हटाएं.
डिवाइस बनेगा फास्ट और सेफ
ब्राउजर हिस्ट्री और कैश फाइलें समय के साथ स्टोरेज घेर लेती हैं और डिवाइस की स्पीड पर असर डालती हैं. इन्हें नियमित रूप से हटाना न सिर्फ प्राइवेसी के लिए अच्छा है बल्कि डिवाइस को तेज और सुरक्षित बनाये रखने का भी आसान तरीका है.
यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन का पावर बटन सिर्फ ऑन-ऑफ नहीं करता, छिपे हैं कई कमाल के फीचर्स
