AI Impact Summit 2026: पीएम मोदी का बड़ा संदेश, मिलकर दुनिया को देंगे टेक सॉल्यूशन

AI Impact Summit 2026: एआई समिट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत का लक्ष्य केवल अपने देश के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए टेक सोल्यूशन तैयार करना है. उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय प्रतिभा, इनोवेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ताकत मिलकर ग्लोबल स्टेज पर नई दिशा दे सकती है.

AI Impact Summit 2026: नई दिल्ली में जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर दुनिया भर के टेक दिग्गज एक स्टेज पर जुटे, तो चर्चा सिर्फ टेक्नोलॉजी की नहीं, बल्कि उसके सामाजिक असर की भी हुई. एआई समिट 2026 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ शब्दों में कहा, कि एआई तभी सार्थक है, जब उसमें बुद्धिमत्ता, तर्क और सही निर्णय लेने की कैपेबिलिटी शामिल हो. उनका जोर इस बात पर रहा कि साइंस और टेक्नोलॉजी का मकसद आम लोगों की भलाई होना चाहिए, न कि सिर्फ लैब्स या कॉरपोरेट ऑफिस तक लिमिटेड रहना.

एक्सपो में दिखी इनोवेशन की झलक

एआई समिट 2026 को लेकर पीएम मोदी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, कि “भारत मंडपम में इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन किया. यहां इन्वेंटर्स, रिसर्चर्स और टेक्नोलॉजी से जुड़े उत्साही लोगों के बीच रहकर AI, भारतीय प्रतिभा और इनोवेशन की अद्भुत क्षमता की झलक मिलती है. हम मिलकर ऐसे समाधान तैयार करेंगे, जो सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए काम आएगा.

आज समिट का दूसरा दिन

आज समिट का दूसरा दिन है. ऐसे में आज 17 फरवरी को कीनोट स्पीच और पैनल चर्चाएं होंगी. इसके साथ ही हेल्थ, एनर्जी, एजुकेशन, एग्रीकल्चर, जेंडर एम्पावरमेंट और डिसेबिलिटी जैसे क्षेत्रों में AI के इस्तेमाल पर बेस्ड स्पेशल पुस्तिकाएं (Knowledge Compendiums) लॉन्च की जाएंगी. Applied AI पर एक स्पेशल सेमिनार भी रखा गया है.

यह भी पढ़ें: AI Impact Summit 2026: आज PM मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें लाइव टेलीकास्ट और पूरा इवेंट प्लान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >