Solar Eclipse 2026: भारत में नहीं दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानिए ऑनलाइन कहां देख सकेंगे LIVE ‘रिंग ऑफ फायर’

Solar Eclipse 2026 LIVE Streaming: कल साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है. इस दौरान रिंग ऑफ फायर का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा. हालांकि, ये ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. ऐसे में आप इसे ऑनलाइन घर बैठे भी देख सकते हैं. जानिए यहां कैसे.

Solar Eclipse 2026 LIVE Streaming: आसमान में होने वाली सबसे रोमांचक घटनाओं में से एक है सूर्य ग्रहण, जो कल यानी 17 फरवरी 2026 को लगने जा रहा है. यह साल का पहला सूर्य ग्रहण है. हालांकि, ये भारत में नहीं दिखाई देगा. कल लगने वाला ग्रहण एक कंकणाकृति (Annular) सूर्य ग्रहण होगा, जिसे “रिंग ऑफ फायर” भी कहा जाता है. यानी कि इस दौरान चंद्रमा सूर्य के सामने आकर उसे पूरी तरह नहीं ढकेगा, जिससे बीच में काला घेरा और बाहर चमकती आग जैसी रिंग दिखाई देगी. स्काई वॉचर्स और वैज्ञानिक इस तरह के खगोलीय अवसरों का इंतजार बेसब्री से करते हैं, ताकि इस दुर्लभ नजारे को अपनी आंखों में कैद कर सकें और अपने DSLR कैमरों में भी सहेज सकें. ऐसे में अगर आप भी इस सूर्य को देखना चाहते हैं, तो फिर आप इसे ऑनलाइन घर बैठे भी देख सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

कितने बजे और कहां लगेगा सूर्य ग्रहण?

भारतीय समय अनुसार, 17 फरवरी को सूर्य ग्रहण शाम 05:26 बजे लगेगा और यह देर शाम 07:57 बजे के लगभग पर समाप्त हो जाएगा. इस ग्रहण के दौरान सिर्फ 2 मिनट 20 सेकंड तक रिंग ऑफ फायर का नजारा लोग देख सकेंगे.

कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण?

यह सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका के कुछ हिस्सों, अटलांटिक महासागर और आसपास के क्षेत्रों में देखा जा सकेगा. इन स्थानों पर लोग रिंग ऑफ फायर का अद्भुत नजारा देख पाएंगे.

भारत में बैठे-बैठे कैसे देखें लाइव?

यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं लगेगा, लेकिन इसे आसानी से ऑनलाइन घर बैठे देखा जा सकता है. दरअसल, YouTube पर कई सारे चैनल्स और प्लेटफॉर्म्स इस ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग करेंगे. जैसे कि Time and Date वेबसाइट ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग करेगी. ऐसे में आप timeanddate.com के YouTube चैनल पर जाकर सूर्य ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे. इसके अलावा, NASA की ऑफिशियल वेबसाइट और YouTube चैनल पर भी लाइव स्ट्रीमिंग देखा जा सकता है.

देखें ‘the tantra code’ प्रभात खबर के यूट्यूब चैनल पर जल्द, फोटो प्रभात खबर

ये भी पढ़ें: नए साल में लगेंगे चार ग्रहण, लेकिन भारत में दिखेगा सिर्फ एक, जानिए पूरी जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >