Bengal Weather Forecast : कोलकाता समेत जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी, जानें क्या कहता है मौसम विभाग

Bengal Weather Forecast : पूरे राज्य में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई जा रही है. चक्रवात के प्रभाव से दक्षिण बंगाल में बारिश हो रही है. पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे. यह मौसम शनिवार तक जारी रहेगा. शुक्रवार तक कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है.

Bengal Weather Forecast : पश्चिम बंगाल में मानसून के दस्तक देने के बाद से कोलकाता के लोगों को गर्मी से राहत मिली है. अलीपुर मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में भारी बारिश (Rain) की संभावना जताई है. तापमान में भी गिरावट आई है. अलीपुर मौसम विभाग का कहना है, आसमान में बादल छाए रहेंगे. दक्षिण बंगाल में शनिवार तक भारी बारिश जारी रहेगी. जिले में मुख्य रूप से बांग्लादेश के तटीय और आसपास के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. उत्तर बंगाल में ऊपरी पांच जिलों में बहुत भारी बारिश जारी रहेगी. रविवार को भी भारी बारिश संभव है. सोमवार से बारिश की मात्रा और तीव्रता में थोड़ी कमी आ सकती है.

शनिवार तक आसमान छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग का कहना है कि बांग्लादेश के ऊपर बना चक्रवात तेज हो रहा है और बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है. इस सिस्टम के डिप्रेशन में बदलने की आशंका है. इसके अलावा मध्य प्रदेश से मणिपुर तक अक्ष सक्रिय है. इस वजह से वे पूरे राज्य में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई जा रही है. चक्रवात के प्रभाव से दक्षिण बंगाल में बारिश हो रही है. पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे. यह मौसम शनिवार तक जारी रहेगा. शुक्रवार तक कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी के खिलाफ राज्यपाल बोस के मानहानि मामले की सुनवाई अब 10 जुलाई को

दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में शनिवार तक बारिश होने की संभावना

स्थानीय गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभव है. बारिश नहीं हुई तो उमस से परेशानी होगी. गंगीय पश्चिम बंगाल के जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है. उत्तर और दक्षिण 24 परगना, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, नादिया जिलों में भारी बारिश का अनुमान है. दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में शनिवार तक बारिश होने की संभावना है. अगले शनिवार तक कोलकाता में बारिश की संभावना अधिक रहेगी. उत्तर बंगाल के सभी जिलों में पूरे सप्ताह छिटपुट भारी बारिश होने की संभावना है. उत्तर बंगाल के पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहेगी. सोमवार से उत्तर बंगाल के जिलों में बारिश की मात्रा और तीव्रता कम हो जायेगी.

West Bengal: ‘ममता बनर्जी महिलाओं के लिए अभिशाप’, अमित मालवीय ने वीडियो शेयर कर बोला ‘दीदी’ पर हमला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >