Mamata Banerjee : ममता बनर्जी शनिवार को विजयी सांसदों के साथ करेंगी बैठक

Mamata Banerjee : पार्टी प्रतिनिधि के तौर पर बैठक में शामिल होने के लिए अभिषेक बुधवार को दिल्ली रवाना हो गये. उनके दिल्ली से लौटने के बाद शनिवार को विजयी सांसदों के साथ बैठक होगी. दिल्ली की राजनीति में तृणमूल की क्या भूमिका होगी, इस पर मुख्यमंत्री बैठक में बात कर सकती हैं.

Mamata Banerjee : लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं. पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल ने 29 सीटों पर जीत हासिल की है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) इन 29 विजयी उम्मीदवारों के साथ कालीघाट में बैठक करेंगी. टीम के कप्तान और डायमंड हार्बर विजेता अभिषेक बनर्जी भी वहां रहेंगे. तृणमूल सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक अगले शनिवार दोपहर कालीघाट स्थित ममता बनर्जी के घर पर हो सकती है. उस बैठक में सभी विजयी उम्मीदवारों को शामिल होना होगा.

2019 में बंगाल की 42 सीटों में से तृणमूल ने जीतीं थी 22 सीटें

2019 में पश्चिम बंगाल की 42 सीटों में से तृणमूल ने 22 सीटें जीतीं थी. 22 लोग संसद गए. इस बार संख्या बढ़ी है. तृणमूल सूत्रों के मुताबिक, शनिवार की बैठक में पार्टी के इस नतीजे का विश्लेषण किया जा सकता है. जीतने वाले उम्मीदवारों में एक राज्य मंत्री भी शामिल हैं. राज्य के सिंचाई मंत्री पार्थ भौमिक को ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी ने बैरकपुर से उम्मीदवार बनाया और उन्होंने वहां से जीत भी हासिल की है. इसके अलावा कई विधायक लोकसभा भी जीते. सांसद बने रहने के लिए उन्हें विधायक पद से इस्तीफा देना होगा. ऐसे में शनिवार की बैठक में पार्टी नेता और कमांडर अपने अगले कदम पर चर्चा कर सकते हैं.

Narendra Modi : नरेन्द्र मोदी ने कहा, बंगाल की दुर्दशा के लिए कांग्रेस-वाम-तृणमूल जिम्मेदार

शनिवार को विजयी सांसदों के साथ बैठक

दिल्ली में बीजेपी विरोधी गठबंधन ‘I.N.D.I.A’ की बैठक हो रही है. पार्टी के सदस्यों का राजधानी में आना शुरू हो चुका है. ‘I.N.D.I.A’ की उस बैठक में गठबंधन के सहयोगियों में से एक तृणमूल को भी आमंत्रित किया गया था. पार्टी प्रतिनिधि के तौर पर बैठक में शामिल होने के लिए अभिषेक बुधवार को दिल्ली रवाना हो गये. उनके दिल्ली से लौटने के बाद शनिवार को विजयी सांसदों के साथ बैठक होगी. दिल्ली की राजनीति में तृणमूल की क्या भूमिका होगी, इस पर मुख्यमंत्री बैठक में बात कर सकती हैं.

बशीरहाट में काम नहीं आया संदेशखाली मुद्दा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >