पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: टीएमसी बनाम बीजेपी - 294 सीटों की जंग में कौन मारेगा बाजी?

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर दिख रही है. ममता बनर्जी की कल्याण की राजनीति बनाम बीजेपी का विकास और बंगाली अस्मिता का एजेंडा के बीच जंग के आसार हैं. एसआईआर विवाद, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दे गरम हैं. अप्रैल-मई में होने वाले इस चुनाव में 294 सीटों का फैसला राज्य और देश की सियासत बदल सकता है. जानिए पूरी तैयारी और चुनौतियां.

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 की घोषणा इलेक्शन कमीशन कभी भी कर सकता है. इससे पहले ही ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) अपनी सत्ता बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है, तो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) राज्य में अपनी पैठ मजबूत करके पहली बार सरकार बनाने की कोशिशों में जुटी है. 294 सीटों वाली बंगा विधानसभा की इस लड़ाई में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से लेकर रोजगार, कानून-व्यवस्था और बंगाली अस्मिता तक के मुद्दे गरम हैं. चुनाव अप्रैल-मई 2026 में होने की संभावना है, लेकिन दोनों दल पहले से ही जोर-आजमाइश में जुट गये हैं. 2026 के विधानसभा चुनाव में ममता दीदी की किलेबंदी टूटेगी? बीजेपी का उभार जारी रहेगा? पूरा देश यही सवाल पूछ रहा है.

राष्ट्रीय राजनीति पर असर डालती है बंगाल की राजनीति

राजनीतिक तौर पर पश्चिम बंगाल भारत के सबसे प्रभावशाली राज्यों में शुमार है. यहां की सरकार न सिर्फ राज्य की दिशा तय करती है, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति पर भी असर डालती है. टीएमसी के पास 15 साल के शासनकाल ट्रैक रिकॉर्ड है, तो बीजेपी ने 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव में जबर्दस्त प्रदर्शन का आधार. ममता बनर्जी की ‘मां-माटी-मानुष’ और जन कल्याणकारी योजनाओं के जवाब में भाजपा ‘परिवर्तन’ के नारे के साथ बंगाल की सत्ता तक पहुंचने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है.

टीएमसी की ताकत और चुनौतियां

ममता बनर्जी की पार्टी को अपनी कल्याणकारी योजनाओं, ग्रामीण संगठन और बंगाली गौरव की राजनीति पर भरोसा है. दुर्गा पूजा से लेकर लोक कल्याणकारी स्कीमों तक. टीएमसी का फोकस महिला और अल्पसंख्यक मतदाताओं पर भी है. लंबे समय की सत्ता से एंटी-इनकम्बेंसी, युवा बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था की शिकायतें पार्टी के लिए सिरदर्द बनी हुई हैं. हाल के मतदाता सूची संशोधन पर ममता बनर्जी ने बीजेपी और चुनाव आयोग की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कोलकाता में 5 दिन तक जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. लंबे समय तक सत्ता में रहने के कारण पैदा हुई एंटी-इनकम्बेंसी (सत्ता विरोधी लहर) और कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर विपक्ष के हमले टीएमसी की राह में रोड़े अटका सकते हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बीजेपी का विस्तार और चुनावी रणनीति

बीजेपी पिछले दशक में बंगाल में अपनी मौजूदगी बढ़ाती आयी है. शून्य से शिखर की ओर बढ़ी है. पार्टी अब बूथ स्तर पर मजबूती, बदलाव यात्रा और राष्ट्रीय विकास मॉडल पर जोर दे रही है. उत्तर और दक्षिण बंगाल के साथ-साथ सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठ, सुरक्षा और हिंदू मतदाताओं को साधने की कोशिश जारी है. अमित शाह जैसे नेता बड़े दावे कर रहे हैं, लेकिन टीएमसी की जमीनी ताकत को तोड़ना बीजेपी की सबसे बड़ी परीक्षा होगी. बीजेपी ने क्षेत्रीय वॉर रूम बनाये हैं और बड़े नेताओं की रैलियां प्लान की हैं. परिवर्तन यात्रा का 5000 किलोमीर की यात्रा पूरी कर चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 मार्च को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह को संबोधित करेंगे.

West Bengal Assembly Election 2026: सीमा से सटे इलाकों पर भाजपा की नजर

2026 के लिए भाजपा की नजर शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ सीमा से सटे उन जिलों पर है, जहां ध्रुवीकरण और विकास के मुद्दे चुनाव को प्रभावित करते हैं. भाजपा का पूरा जोर राष्ट्रीय नेतृत्व की छवि, केंद्र की विकास योजनाओं और राज्य में भ्रष्टाचार के आरोपों को मुद्दा बनाकर वोटरों को अपनी ओर खींचने पर है. पार्टी की सबसे बड़ी चुनौती अपने पिछले प्रदर्शन को बहुमत के आंकड़े में तब्दील करने और बूथ स्तर पर टीएमसी के मजबूत कैडर का मुकाबला करने की है.

बंगाल चुनाव 2026 के 5 बड़े मुद्दे

  • रोजगार के अवसर
  • राज्य की आर्थिक स्थिति
  • सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की लास्ट माइल डिलीवरी
  • केंद्र-राज्य संबंधों में तल्खी और सांस्कृतिक पहचान के मुद्दे
  • कानून-व्यवस्था और सुरक्षा

नजदीकी मुकाबला, अनिश्चित नतीजा

इस वक्त यह चुनाव किसी तरह से एकतरफा नहीं दिखता. दोनों पार्टियां आक्रामक तैयारी में हैं. अंतिम फैसला मतदान प्रतिशत, अंतिम चरण की रणनीति और स्थानीय स्तर पर संगठन की मजबूती पर टिका है. बंगाल चुनाव 2026 भारत की राजनीति का बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकता है.

तीसरा कोण : खेल बिगाड़ेंगे वामदल और कांग्रेस?

बंगाल चुनाव में मुख्य मुकाबला टीएमसी और भाजपा के बीच दिख रहा है. एसआईआर विवाद ने तृणमूल कांग्रेस को मतदाता सूची से लाखों लोगों के नाम काटने का हथियार दे दिया है. टीएमसी-बीजेपी इस मुद्दे पर आरोप-प्रत्यारोप में उलझे हैं. इस बीच, लेफ्ट फ्रंट और कांग्रेस के अलावा कुछ छोटे क्षेत्रीय दलों को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. कई निर्वाचन क्षेत्रों में ये दल भले जीत न पाएं, उनका वोट शेयर बड़े दलों के उम्मीदवारों का खेल बिगाड़ सकते हैं.

इसे भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल में 294 सीटों पर 2 चरण में कराये जा सकते हैं विधानसभा चुनाव

निष्पक्ष, पारदर्शी और कानून के दायरे में होंगे बंगाल विधानसभा चुनाव, बोले ज्ञानेश कुमार

उत्तर हावड़ा विधानसभा : SIR में 60,268 मतदाताओं के नाम कटे, क्या कहते हैं नेता?

भाजपा ने भरी परिवर्तन की हुंकार : बंगाल में बदलाव तय, राष्ट्रपति के अपमान पर छिड़ा ‘महायुद्ध’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >