WB News: मतुआ समुदाय के शांतनु ठाकुर ने मोदी कैबिनेट में राज्यमंत्री के रूप में ली शपथ

WB News: मतुआ समुदाय के शांतनु ठाकुर ने मोदी कैबिनेट में राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली है. उन्होंने तृणमूल के उम्मीदवार को 70 हजार से अधिक वोटों से हराया.

WB News: पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता शांतनु ठाकुर ने केंद्रीय राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली. वह भारत-बांग्लादेश के सीमा से सटे उत्तर 24 परगना के बनगांव लोकसभा क्षेत्र से विजयी हुए हैं. शांतनु ठाकुर दूसरी बार केंद्रीय मंत्री बनाये गये हैं.

WB News: भारतीय मतुआ महासंघ के नेता हैं शांतनु ठाकुर

बनगांव के ठाकुरनगर के ठाकुरबाड़ी निवासी 42 वर्षीय शांतनु ठाकुर अखिल भारतीय मतुआ महासंघ के नेता हैं. उनकी मतुआ समुदाय में अच्छी पकड़ है. उनकी शैक्षणिक योग्यता स्नातक है. चुनाव हलफनामे के अनुसार, उनके पास कुल 3.3 करोड़ की संपत्ति और 1.7 करोड़ की देनदारी है. शांतनु ठाकुर ने अपनी वार्षिक आय 19.3 लाख घोषित की है.

परिसीमन के बाद बनगांव से जीतने वाले पहले गैर-टीएमसी सांसद

उनके पिता मंजुल कृष्ण ठाकुर और मां छवि रानी ठाकुर हैं. वर्ष 2019 के आम चुनाव में वह परिसीमन के बाद इस निर्वाचन क्षेत्र से चुने जाने वाले पहले गैर-टीएमसी सांसद बने. 2011 में उनके पिता उत्तर 24 परगना के गाइघाटा विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के विधायक चुने गये थे. उनके पिता राज्य के मंत्री भी रहे. तब शांतनु ठाकुर तृणमूल से जुड़े रहने के बावजूद राजनीति में सक्रिय नहीं थे.

2019 के चुनाव में तृणमूल से कर लिया किनारा, भाजपा में शामिल

शांतनु ठाकुर तृणमूल से किनारा कर भाजपा में आ गये. पांच साल पहले उनकी दादी मतुआ समुदाय की कुल माता बीणापाणि देवी, जिन्हें ‘बड़ोमा’ के नाम से भी जाना जाता है, का निधन हुआ था. 2019 में शांतनु ठाकुर को भाजपा के टिकट पर बनगांव संसदीय सीट से लड़ने का मौका मिला. वह 687,622 वोट पाकर अपनी ही चाची अर्थात बड़ोमा की बड़ी बहू और तृणमूल कांग्रेस की प्रत्याशी ममता बाला ठाकुर को 11,594 वोटों से हराया था.

2024 के लोकसभा चुनाव में विश्वजीत दास को हराया

फिर 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने 7,19,505 वोट हासिल कर अपने प्रतिद्वंदी तृणमूल प्रत्याशी विश्वजीत दास, जो वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर विधायक चुने जाने के बाद तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये थे, को 70 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया.

शांतनु ठाकुर ने भाजपा में मजबूत की अपनी छवि

शांतनु ठाकुर ने मतुआ वोटरों पर अच्छी पकड़ के साथ ही भाजपा में अपनी छवि भी मजबूत कर ली है. 2019 में बनगांव लोकसभा सीट से जीत हासिल करने के बाद जुलाई 2021 में केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल के तहत उन्हें केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जल मार्ग मंत्रालय के राज्य मंत्री का प्रभार दिया गया था. वर्ष 2024 में दूसरी बार जीत के बाद फिर से वह मंत्री नियुक्त किये गये हैं.

इसे भी पढ़ें

Modi Cabinet: पश्चिम बंगाल के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजुमदार मोदी सरकार में बने मंत्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >