राज्य में लागू नहीं होगा वक्फ कानून, तो हिंसा क्यों : ममता

राज्य में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि जब वक्फ (संशोधन) अधिनियम राज्य में लागू नहीं किया जायेगा, तो फिर यहां हिंसक घटनाएं क्यों हो रही हैं.

मुर्शिदाबाद में हिंसा. मुख्यमंत्री ने सभी धर्मों के लोगों से की शांति व संयमित रहने की अपील, कहा : न भड़कायें दंगे

वक्फ कानून केंद्र ने बनाया है, उससे ही जवाब मांगा जाना चाहिए: सीएम

संवाददाता, कोलकाताराज्य में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि जब वक्फ (संशोधन) अधिनियम राज्य में लागू नहीं किया जायेगा, तो फिर यहां हिंसक घटनाएं क्यों हो रही हैं. सुश्री बनर्जी ने कहा कि यह कानून केंद्र सरकार ने बनाया है और उससे ही जवाब मांगा जाना चाहिए. उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा : सभी धर्मों के लोगों से मेरी विनम्र अपील है कि कृपया शांत रहें, संयमित रहें. धर्म के नाम पर किसी भी अधार्मिक गतिविधि में शामिल न हों. हर इंसान की जान कीमती है. राजनीति के लिए दंगे न भड़कायें. जो लोग दंगे भड़का रहे हैं, वे समाज को नुकसान पहुंचा रहे हैं. नये कानून के विरोध में शुक्रवार को मालदा, मुर्शिदाबाद, दक्षिण 24 परगना और हुगली जिलों में हिंसा भड़कने के दौरान पुलिस वैन समेत कई वाहनों को आग लगा दी गयी. सुरक्षा बलों पर पत्थर फेंके गये और सड़कें जाम कर दी गयीं. मुख्यमंत्री ने कहा : याद रखें, हमने वह कानून नहीं बनाया, जिस पर बहुत से लोग भड़के हुए हैं. यह कानून केंद्र सरकार ने बनाया है. इसलिए आप जो जवाब चाहते हैं, वह केंद्र सरकार से मांगना चाहिए.

दंगा भड़काने वालों के खिलाफ की जायेगी कानूनी कार्रवाई

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि दंगा भड़काने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा : हम किसी भी हिंसक गतिविधि का समर्थन नहीं करते. कुछ राजनीतिक दल राजनीतिक लाभ के लिए धर्म का दुरुपयोग करने की कोशिश कर रहे हैं. उनके बहकावे में न आयें. उन्होंने कहा : मुझे लगता है कि धर्म का मतलब मानवता, सद्भावना, सभ्यता और सद्भाव है. मैं सभी से शांति और सद्भाव बनाये रखने की अपील करती हूं. मुख्यमंत्री ने पूछा : हमने इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है. हम इस कानून का समर्थन नहीं करते. यह कानून हमारे राज्य में लागू नहीं होगा, तो दंगा किस लिये?

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >