कोलकाता. शुक्रवार की रात एक विशेष अभियान चला कर पुलिस ने तीन बांग्लादेशी व एक भारतीय दलाल को गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार दलाल के माध्यम से तीनों घुसपैठियों ने भारत में प्रवेश किया था. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के रानीनगर के हारूडांगा गांव के काली मंदिर इलाके से सभी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार बांग्लादेशियों के नाम का खुलासा पुलिस ने नहीं किया है. गिरफ्तार भारतीय दलाल का नाम सरीफुल इस्लाम शेख बताया गया है. वह रानीनगर के शिवनगर इलाके का रहनेवाला है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
