खास बातें
Suvendu Adhikari vs Mamata Banerjee Bhabanipur| कोलकाता, शिव राउत : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के मतदान से पहले भवानीपुर विधानसभा सीट हॉटस्पॉट बन गयी है. शनिवार को यहां चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के समर्थक आमने-सामने आ गये.
शुभेंदु को बीच में रोकना पड़ा जनसंपर्क अभियान
स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गयी कि नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी को अपना जनसंपर्क अभियान बीच में ही रोकना पड़ा. ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच सीधे मुकाबले वाली इस सीट पर अब चुनावी जंग सड़कों पर उतर आयी है. शुभेंदु अधिकारी ने इस पूरे घटनाक्रम के लिए पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए चुनाव आयोग में लिखित शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया है.
नारेबाजी से बढ़ा पारा, बीच में रुका अभियान
शुभेंदु अधिकारी जब भवानीपुर के इलाकों में पदयात्रा कर रहे थे, तभी वहां तृणमूल समर्थक भी पहुंच गये. एक तरफ से जय श्रीराम के नारे लगे, तो दूसरी तरफ से जय बांग्ला की आवाजें आयीं. समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की की नौबत आ गयी, जिससे इलाके में भारी तनाव फैल गया.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लीडर ऑफ ऑपोजीशन ने पुलिस की भूमिका पर उठाये सवाल
शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि तृणमूल कार्यकर्ता लाउडस्पीकर लेकर उनके तय मार्ग पर पहले से मौजूद थे. माहौल बिगड़ने के कारण उन्हें अपना अभियान रोकना पड़ा. वह इसकी शिकायत इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया से करेंगे.
इसे भी पढ़ें : शुभेंदु अधिकारी के रोड शो में BJP-TMC समर्थक आमने-सामने, लगे ‘जय बांग्ला’ के नारे
Suvendu Adhikari vs Mamata Banerjee Bhabanipur: अनुमति और रूट को लेकर छिड़ा विवाद
नेता प्रतिपक्ष का दावा है कि उन्हें केवल भवानीपुर थाना क्षेत्र में प्रचार की अनुमति दी गयी थी, जबकि कालीघाट (जो मुख्यमंत्री का निवास क्षेत्र है) में उन्हें रोक दिया गया. उन्होंने कहा कि वह भवानीपुर और कालीघाट थाने के अधिकारियों की भूमिका के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत करेंगे. उनका आरोप है कि पुलिस सत्ताधारी दल के इशारे पर काम कर रही है.
कालीघाट में बार-बार टकराव
- शुभेंदु अधिकारी के नामांकन के दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भवानीपुर में रोड शो कर रहे थे, तब कालीघाट के पास दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन हुआ था.
- इस सीट से खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मैदान में हैं. उन्हें शुभेंदु अधिकारी चुनौती दे रहे हैं, इसलिए यहां का हर कोना पुलिस और प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है.
इसे भी पढ़ें
ममता बनर्जी की भवानीपुर सीट पर 25 प्रतिशत लोग वोटर लिस्ट से बाहर, आंकड़ों में उलझा जीत-हार का गणित
