नंदीग्राम से रंजन माइति की रिपोर्ट
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी रविवार को पूर्व मेदिनीपुर के नंदीग्राम पहुंचे और कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. नंदीग्राम के सोनाचूड़ा स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को नमन किया और उनके बलिदान को देश के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे.
लोगों के साथ बैठ कर सुने पीएम का संबोधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण के प्रसारण का नंदीग्राम के सोनाचूड़ा में आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भाग लिया. कार्यक्रम शुरू होने से पहले उन्होंने अस्थायी शहीद वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित कर कारगिल के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम में नंदीग्राम क्षेत्र के लगभग 22 शहीद परिवारों के सदस्य भी मौजूद रहे. नंदीग्राम में अधिकारी की उपस्थिति होने के कारण कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में भी खास उत्साह देखा गया.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
शहीदों को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने उनसे मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सैनिकों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल एक स्मृति दिवस नहीं, बल्कि देशभक्ति, साहस और बलिदान का प्रतीक है. इसके बाद मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना. कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, भाजपा कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे.
Also Read: पश्चिम बंगाल बनेगा देश का ‘सीड हब’, खुलेंगे चार कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र
