श्रीरामपुर : सांपों का अड्डा बना अस्पताल !

ईएसआइ अस्पताल परिसर से तीन बड़े चंद्रबोरा सांप पकड़े गये. शुक्रवार की दोपहर अस्पताल परिसर में चंद्रबोरा सांप देखे जाने के बाद बंडेल के सर्प विशेषज्ञ चंदन क्लेमेंट सिंह को बुलाया गया.

हुगली. श्रीरामपुर ईएसआइ अस्पताल परिसर से तीन बड़े चंद्रबोरा सांप पकड़े गये. शुक्रवार की दोपहर अस्पताल परिसर में चंद्रबोरा सांप देखे जाने के बाद बंडेल के सर्प विशेषज्ञ चंदन क्लेमेंट सिंह को बुलाया गया. चंदन ने मौके पर पहुंचकर तीनों विषैले चंद्रबोरा सांपों को पकड़ा. अस्पताल परिसर में खाली जगह झाड़ियों और जंगल से भरी हुई है. साथ ही वहां पानी जमा होने की समस्या भी है. अस्पताल और क्वार्टर के आसपास फेंके गये कचरे की वजह से वहां चूहे आते हैं, और चूहों को खाने के लिए सांप आते हैं. चंदन का कहना है कि अस्पताल परिसर में और भी सांप मौजूद हो सकते हैं. आरोप है कि लंबे समय से यहां सफाई नहीं हुई है, जिस कारण सांपों ने यहां अड्डा बना लिया है. मरीजों के परिजनों ने बताया कि उन्हें अस्पताल तो आना ही पड़ता है, लेकिन इतने मोटे-मोटे चंद्रबोरा सांप देखकर डर लग रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >