बंगाल में गरजे पीएम मोदी- बंगालियों को अपनी ही मिट्टी पर अल्पसंख्यक नहीं बनने देंगे, ममता बनर्जी सरकार पर बोला हमला

PM Modi Bengal Rally: प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल में शनिवार को 3 जनसभाओं को संबोधित किया. उन्होंने टीएमसी के ‘महा-जंगलराज’ पर हमला बोला. उन्होंने बंगालियों को अल्पसंख्यक न बनने देने और 6 महीने में UCC लागू करने का वादा किया. जानें बंगाल की रैलियों में पीएम मोदी के भाषण बड़ी बातें.

PM Modi Bengal Rally: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को धुआंधार प्रचार किया. पूर्व बर्धमान के कटवा, मुस्लिम बहुल जिले मुर्शिदाबाद के जंगीपुर और दक्षिण दिनाजपुर जिले के कूषमांडी में रैलियों को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला.

समान नागरिक संहिता लागू करने का वादा

मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर में पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति के कारण बंगाल की जनसांख्यिकी (Demography) तेजी से बदल रही है. भाजपा बंगालियों को उनके ही राज्य में अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी.

UCC से खत्म होगा ‘महा-जंगलराज’ और तुष्टीकरण : मोदी

अमित शाह द्वारा जारी संकल्प पत्र का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा का घोषणापत्र बंगाल में तृणमूल के ‘महा-जंगलराज’ को समाप्त करने का ब्लूप्रिंट है. उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए तुष्टीकरण को जड़ से मिटाना जरूरी है. इसलिए सत्ता में आते ही 6 महीने के भीतर UCC लागू होगा. पीएम ने इस चुनाव को पश्चिम बंगाल की अस्मिता और पहचान को बचाने की जंग बताया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मां-माटी-मानुष को भूली टीएमसी : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने टीएमसी के पुराने नारे पर तंज कसते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस अब ‘मां-माटी-मानुष’ को भूल चुकी है. ममता सरकार अब केवल घुसपैठियों के वोट से सत्ता में बने रहना चाहती है. उन्होंने कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों में आबादी का संतुलन बहुत तेजी से बिगड़ रहा है, जिसे रोकने के लिए भाजपा सरकार कड़े कदम उठायेगी.

इसे भी पढ़ें : पूर्वस्थली में गरजे पीएम मोदी- 4 मई के नतीजों का ट्रेलर है यह जनसैलाब, घुसपैठियों को बोरिया-बिस्तर बांधने की चेतावनी

RG कर कांड और रामनवमी हिंसा पर सीधा हमला

मुर्शिदाबाद, पूर्व बर्धमान और दक्षिण दिनाजपुर की धरती से पीएम मोदी ने हालिया विवादों पर भी चुप्पी तोड़ी. उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है. आरजी कर कांड के दोषियों के साथ सत्तारूढ़ पार्टी मजबूती से खड़ी रही, जिसे जनता कभी नहीं भूलेगी.

रामनवमी शोभायात्रा पर हमला और कट मनी का मुद्दा भी उठाया

पीएम मोदी ने रामनवमी शोभायात्रा पर हमला, भ्रष्टचार और बंगाल की कट-मनी संस्कृति का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि पूरे देश में रामनवमी शांति से मनायी गयी, लेकिन बंगाल में टीएमसी के संरक्षण में शोभायात्राओं पर हमले हुए. हिंसा भड़कायी गयी. उन्होंने कहा कि वामदलों के गुंडे अब टीएमसी में हैं और ‘कट-कमीशन’ की पुरानी राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैं. भाजपा सरकार आते ही जनता को लूटने वाले जेल में होंगे.

इसे भी पढ़ें : बर्धमान के कालना में आज गरजेंगे पीएम मोदी, 13 को कांकसा में ममता बनर्जी भरेंगी हुंकार

एआई (AI) और साजिश से रहें सावधान

पीएम मोदी ने जनसभा में लोगों को एक नयी तरह की साजिश से आगाह किया. उन्होंने कहा कि हार के डर से टीएमसी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार फर्जी वीडियो फैला रही है. उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे इस डिजिटल जाल में न फंसें और सतर्क रहें. उन्होंने मुर्शिदाबाद के रेशम किसानों की बदहाली का जिक्र करते हुए कहा कि ममता सरकार की अनदेखी ने उनका भविष्य बर्बाद कर दिया है.

तृणमूल के अंत का समय आ गया : मोदी

प्रधानमंत्री ने अंत में कहा कि अंग्रेजों से लेकर वामपंथियों तक, जिसने भी बंगाल को चुनौती दी उसका अहंकार टूटा है, अब तृणमूल के अंत का समय आ गया है.

इसे भी पढ़ें : भारत कोई धर्मशाला नहीं है…, बांकुड़ा में गरजे अमित शाह, बोले- जड़ से मिटा देंगे TMC का सिंडिकेट राज

पूर्व बर्धमान में पीएम मोदी के भाषण के 5 प्रमुख मुद्दे

  • शरणार्थियों को नागरिकता और CAA की गारंटी : पीएम मोदी ने मतुआ और नामशूद्र समुदायों को भरोसा दिलाया कि उनका भविष्य तृणमूल की दया पर नहीं, बल्कि संविधान और सीएए (CAA) से सुरक्षित है. उन्होंने वादा किया कि भाजपा सरकार बनते ही नागरिकता देने की प्रक्रिया में तेजी लायी जायेगी.
  • घुसपैठियों को ‘बोरिया-बिस्तर’ समेटने की चेतावनी : प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में अवैध रूप से आये घुसपैठियों को बाहर निकाला जायेगा. घुसपैठियों और उनके मददगारों को चेतावनी दी कि अब उनके जाने का समय आ गया है.
  • महिलाओं को 3000 रुपए और सुरक्षा का वादा : महिला मतदाताओं को साधते हुए पीएम मोदी ने भाजपा की गारंटी दोहरायी कि सत्ता में आने पर महिलाओं को 3,000 रुपए प्रति माह भत्ता दिया जायेगा. उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जायेगी.
  • भ्रष्टाचार पर ‘सबका हिसाब’ और श्वेत पत्र : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के साथ ‘सबका हिसाब’ भी करेगी. तृणमूल के मंत्रियों, विधायकों और ‘सिंडिकेट’ के भ्रष्टाचार पर श्वेत पत्र (White Paper) लाया जायेगा और लुटेरों को जवाबदेह ठहराया जायेगा.
  • किसानों को 9000 रुपए और आयुष्मान भारत का लाभ : किसानों के लिए पीएम मोदी ने ऐलान किया कि पीएम-किसान योजना के तहत सालाना 9,000 रुपए (6000 केंद्र + 3000 राज्य) दिये जायेंगे. पहली ही कैबिनेट बैठक में आयुष्मान भारत योजना लागू करने का संकल्प भी लिया.
कटवा की रैली में पीएम मोदी ने इस तरह किया लोगों का अभिवादन.

दक्षिण दिनाजपुर में पीएम मोदी के भाषण की खास बातें

  1. सिंडिकेट राज पर प्रहार : पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में ‘सिंडिकेट’ ही सरकार चला रहा है. फुटबॉल (मेस्सी की यात्रा का जिक्र) से लेकर प्रशासन तक हर जगह भ्रष्टाचार और गिरोहबाजी का दावा करते हुए कहा कि टीएमसी ने ‘गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार’ में पीएचडी कर ली है.
  2. महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने की ‘मोदी की गारंटी’: आरजी कर कांड का हवाला देते हुए पीएम ने वादा किया कि भाजपा सरकार बनते ही टीएमसी शासन के दौरान महिलाओं के खिलाफ हुए अत्याचार और बलात्कार के हर पुराने मामले की फाइल फिर से खोली जायेगी. दोषियों की जवाबदेही तय होगी.
  3. आदिवासी और राजबंशी कार्ड : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान का मुद्दा उठाते हुए मोदी ने टीएमसी को ‘आदिवासी विरोधी’ बताया. उन्होंने कहा कि भाजपा ने आदिवासी क्षेत्रों को माओवाद से मुक्त कराया है और राजबंशी व संथाल समुदायों के विकास के लिए पार्टी पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
  4. सीएए (CAA) और शरणार्थियों को नागरिकता : प्रधानमंत्री ने कहा कि मतुआ और नामशूद्र समुदाय के शरणार्थियों को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के तहत सम्मानजनक नागरिकता दी जायेगी. उन्होंने इसे दशकों से पीड़ित लोगों के लिए ‘न्याय’ करार दिया.
  5. 5 साल का मौका और विकास की अपील : पीएम ने कहा कि बंगाल ने वामपंथ को 35 साल और टीएमसी को 15 साल दिये हैं. अब विकास के लिए ‘डबल इंजन’ सरकार को सिर्फ 5 साल दें. उन्होंने 2026 के चुनाव को ‘टीएमसी के डर बनाम भाजपा के भरोसे’ की लड़ाई बताया.

इसे भी पढ़ें

भवानीपुर से मेरा पत्ता काटना चाहती थी BJP, केशियारी में बोलीं ममता बनर्जी, 90 लाख वोटर और UCC पर आर-पार

बंगाल में बोलीं दिल्ली की CM रेखा गुप्ता- 4 मई के बाद महिलाओं को मिलेंगे 3000 रुपए, घुसपैठियों का होगा हिसाब

बंगाल चुनाव 2026: सैंथिया में बोले अभिषेक बनर्जी- मोदी की गारंटी मतलब जीरो वारंटी, ममता की गारंटी खांटी सोना

बंगाल चुनाव के शोर में ‘सुकून’ वाली तस्वीर, दुर्गापुर में गले मिले BJP-CPM प्रत्याशी, पूर्व मेयर ने दिया ‘गुरु मंत्र’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >