Kolkata Doctor Murder: मृत महिला डॉक्टर की डायरी से हुए कई खुलासे, उसने संजोये थे बड़े-बड़े सपने

Kolkata Doctor Murder News: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में जिस महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई, उसके सपने बहुत ऊंचे थे. उसकी डायरी से इसका खुलासा हुआ है.

Kolkata Doctor Murder News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के सरकारी अस्पताल में जिस प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई, उसने ऊंचे सपने संजोये थे. गोल्ड मेडल पाने का सपना देखा था. मृत छात्रा की डायरी से इसका खुलासा हुआ है.

  • जब्त डायरी में मां-पिता का बेहतर ख्याल रखना था उसका सपना
  • पढ़ाई में गोल्ड मेडल पाना चाहती थी मृत महिला चिकित्सक
  • मृतका की डायरी को सीबीआई अधिकारियों के हवाले कर चुकी है पुलिस

पढ़ाई में गोल्ड मेडल हासिल करना था सपना

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में दुष्कर्म की शिकार महिला चिकित्सक पढ़ाई में गोल्ड मेडल हासिल करना चाहती थी. वह अपने माता-पिता का बहुत अच्छे से ख्याल रखना चाहती थी. पीड़िता की डायरी से इन बातों का खुलासा हुआ है.

Also Read : कोलकाता में प्रदर्शन का दौर : आरजी कर अस्पताल कांड के विरोध में सौरभ गांगुली आज उतरेंगे सड़क पर

कोलकाता पुलिस को फटा मिला डायरी का एक पन्ना

कोलकाता की पुलिस ने कहा है कि डायरी में एक पन्ना फटा हुआ है, जिसमें खास कुछ नहीं लिखा था. पीड़िता ने डायरी में लिखा है कि आगे चलकर वह अपनी प्राइवेट कार भी बदलना चाहती थी. पुलिस ने कहा है कि पीड़िता के शव के पास से जो डायरी उसे मिली थी, उस डायरी को सीलबंद हालत में सीबीआई अधिकारियों को सौंप दिया गया है.

सपने को सच करने की राह पर थी प्रशिक्षु डॉक्टर

सीबीआई उस डायरी की भी जांच करेगी. पीड़िता ने डायरी में जो बातें लिखीं हैं, उन शब्दों पर गौर करेंगे, तो पायेंगे कि वह जितनी मेधावी थी, उतने ही बड़े उसके सपने भी थे. अपने सपनों को सच करने के रास्ते पर वह आगे बढ़ रही थी. लेकिन दरिंदों ने न केवल उसे अपनी हवस का शिकार बनाया, बल्कि बड़ी ही बेरहमी से उसकी हत्या भी कर दी.

कोलकाता में दुष्कर्म की शिकार डॉक्टर के क्या थे सपने?

कोलकाता में दुष्कर्म की शिकार महिला डॉक्टर के सपने बहुत ऊंचे थे. वह पढ़ाई में गोल्ड मेडल हासिल करना चाहती थी. अपने माता-पिता का बहुत अच्छे से ख्याल रखना चाहती थी.

किस अस्पताल में थी दुष्कर्म-हत्या की शिकार युवती?

दुष्कर्म और हत्या की शिकार युवती पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में प्रशिक्षु चिकित्सक थी.

कोलकाता डॉक्टर मर्डर केस की कौन कर रहा है जांच?

कोलकाता डॉक्टर मर्डर केस की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई कर रही है. शुरू में केस की जांच कोलकाता पुलिस ने की थी.

Also Read

Kolkata Doctor Murder Case : आरजी कर अस्पताल पहुंचे सीआईएसएफ डीआईजी, आज से ही केंद्रीय बलों की तैनाती की संभावना

Kolkata Doctor Murder Case: कोलकाता के इस इलाके में 5 से अधिक लोगों के एकत्र होने पर लगी रोक

Kolkata Doctor Murder : कोलकाता में डॉक्टरों के प्रदर्शन से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित,CBI की कार्रवाई हुई तेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >