Bengal Weather: पश्चिम मेदिनीपुर में शीतलहर, बंगाल के 20 जगह तापमान 9 डिग्री से नीचे

Kal Ka Mausam: पश्चिम बंगाल में सर्दी का सितम जारी है. पश्चिम मेदिनीपुर में शीतलहर चल रही है, तो मालदा में भी ठंड का अच्छा-खासा प्रकोप देखा जा रहा है. राज्य में 20 जगहों पर न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेंटीग्रेड या उससे से नीचे चला गया है. सबसे कम न्यूनतम तापमान किस जगह है. बंगाल में कल का मौसम कैसा रहने वाला है, आज ही जान लें.

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में उठ रहे चक्रवात और बदलते मौसम के मिजाज को लेकर आपके मन में भी कई सवाल होंगे. चलिए, मौसम विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के आधार पर जानते हैं कि कल, यानी 11 जनवरी 2026 को पश्चिम बंगाल का मौसम कैसा रहने वाला है.

बंगाल की खाड़ी के सिस्टम का असर

सबसे पहले आपको राहत की बात बताते हैं. दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव (Deep Depression) अब कमजोर होकर डिप्रेशन में बदल गया है. यह श्रीलंका के तट की ओर बढ़ रहा है. अलीपुर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी कोलकाता) ने स्पष्ट कर दिया है कि इस सिस्टम का पश्चिम बंगाल पर कोई सीधा असर नहीं पड़ेगा. राज्य के सभी जिलों में अगले 7 दिनों तक मौसम शुष्क (Dry weather) बना रहेगा.

उत्तर बंगाल में कोहरे का डबल अटैक

मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर बंगाल में कल यानी रविवार को कोहरे का डबल अटैक देखने को मिलेगा. इसलिए इन इलाकों के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. 11 जनवरी की सुबह दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और उत्तर दिनाजपुर जिलों में कुछ स्थानों पर घना कोहरा (Dense Fog) छाये रहने की पूरी संभावना है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Kal Ka Mausam : मौसम का असर

  • विजिबिलिटी (Visibility) : सुबह के समय दृश्यता घटकर 50 से 200 मीटर तक रह सकती है.
  • तापमान (Temperature) : उत्तर बंगाल के कई हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहने की उम्मीद है. दिन में भी कनकनी महसूस होगी.
  • दक्षिण बंगाल (South Bengal) : गुलाबी ठंड और हल्का कोहरा दक्षिण बंगाल के जिलों में स्थिति उत्तर बंगाल के मुकाबले थोड़ी सामान्य रहेगी. यहां रविवार सुबह एक या दो स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा देखने को मिल सकता है.
  • तापमान का खेल (Temperature) : दक्षिण बंगाल में रात का तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस कम रह सकता है. यानी रातें अभी और सर्द होने वाली हैं.

सावधानी और सुझाव

मौसम विभाग ने उत्तर बंगाल के लिए विशेष रूप से ‘येलो वार्निंग’ (Watch) जारी की है. कल बंगाल में बारिश का कोई खतरा नहीं है, लेकिन उत्तर में ‘कोहरा’ और दक्षिण में ‘ठिठुरन’ अपना असर दिखायेगी. मौसम विभाग ने कुछ सावधानी बरतने के भी सुझाव दिये हैं, जो इस प्रकार हैं :-

  • यातायात : घना कोहरा हवाई अड्डों, राजमार्गों और रेल मार्गों पर यातायात को प्रभावित कर सकता है.
  • ड्राइविंग : अगर आप गाड़ी चला रहे हैं, तो फॉग लाइट का इस्तेमाल करें और रफ्तार धीमी रखें.
  • यात्रा की योजना : घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट या ट्रेन का शेड्यूल जरूर चेक कर लें.

बंगाल में 20 जगहों का तापमान 9 डिग्री या उससे नीचे

मौसम केंद्र का नामन्यूनतम तापमान
दार्जिलिंग पीटीओ1.5 डिग्री सेंटीग्रेड
दार्जिलिंग3.2 डिग्री सेंटीग्रेड
बांकुड़ा7.1 डिग्री सेंटीग्रेड
कल्याणी7.7 डिग्री सेंटीग्रेड
मझियान एएमएफयू8.0 डिग्री सेंटीग्रेड
पुंदिबाड़ी एएमएफयू8.0 डिग्री सेंटीग्रेड
कलिम्पोंग एएमएफयू8.2 डिग्री सेंटीग्रेड
सूरी8.2 डिग्री सेंटीग्रेड
कलिम्पोंग8.3 डिग्री सेंटीग्रेड
बरहमपुर8.6 डिग्री सेंटीग्रेड
कलाईकुंडा8.6 डिग्री सेंटीग्रेड
बर्धमान8.6 डिग्री सेंटीग्रेड
सिलीगुड़ी पीटीओ8.8 डिग्री सेंटीग्रेड
आसनसोल8.8 डिग्री सेंटीग्रेड
अलीपुरदुआर9.0 डिग्री सेंटीग्रेड
रायगंज9.0 डिग्री सेंटीग्रेड
उलुबेड़िया9.0 डिग्री सेंटीग्रेड
दीघा9.0 डिग्री सेंटीग्रेड
कोंटाई9.0 डिग्री सेंटीग्रेड
झारग्राम9.0 डिग्री सेंटीग्रेड
स्रोत : क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग, कोलकाता

इसे भी पढ़ें

उत्तर बंगाल में घने कोहरे का साया, अगले 7 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम? जानें IMD का ताजा अपडेट

पश्चिम बंगाल में 3 से 5 दिनों में और ठंड पड़ने की आशंका, आईएमडी का अलर्ट

बंगाल को अभी ठंड से राहत नहीं, मकर संक्रांति तक बनी रहेगी शीत लहर

ठंड का कहर जारी, उत्तर बंगाल में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

13 साल बाद जनवरी की सबसे सर्द सुबह, 10.2°C हुआ तापमान, अभी और गिरेगा पारा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >