राज्य के हरेक नागरिक के बाद ही भरूंगी गणना फॉर्म : ममता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि वह राज्य के अन्य निवासियों से पहले गणना फॉर्म नहीं भरेंगी, जो भारत निर्वाचन आयोग (इसीआइ) द्वारा चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के लिए आवश्यक है.

बीएलओ से व्यक्तिगत रूप से एसआइआर संबंधी नामांकन प्रपत्र प्राप्त करने की खबरों को मुख्यमंत्री ने किया खारिज

संवाददाता, कोलकाता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि वह राज्य के अन्य निवासियों से पहले गणना फॉर्म नहीं भरेंगी, जो भारत निर्वाचन आयोग (इसीआइ) द्वारा चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के लिए आवश्यक है. मुख्यमंत्री ने पुष्टि की कि संबंधित बूथ-स्तरीय अधिकारी दक्षिण कोलकाता के कालीघाट स्थित उनके आधिकारिक आवास-सह-कार्यालय में आये थे और उन लोगों ने गणना फॉर्म जमा किया है. मुख्यमंत्री ने गुरुवार दोपहर में एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा: मंगलवार को, संबंधित बीएलओ अपना विशिष्ट कार्य करने के लिए हमारे मोहल्ले में आये थे. कार्य के अनुसार, वे मेरे आवास-सह-कार्यालय आये और पता लगाया कि आवास में कितने मतदाता हैं और उन्हें फॉर्म दिये. मैंने स्वयं कोई फॉर्म नहीं भरा है, और जब तक पश्चिम बंगाल का प्रत्येक व्यक्ति अपना फॉर्म नहीं भरता, मैं भी अपना फॉर्म नहीं भरूंगी.

मुख्यमंत्री ने कुछ स्थानीय मीडिया संस्थानों की उन खबरों का खंडन किया कि उन्होंने अपने आवास से बाहर आकर संबंधित बीएलओ से व्यक्तिगत रूप से गणना फॉर्म स्वीकार किया. उन्होंने यह भी दावा किया कि ऐसी खबरें झूठी, भ्रामक और जानबूझकर फैलाया गया दुष्प्रचार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >