राज्यपाल व सीएम ने जयंती पर आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

राज्यपाल सीवी आनंद बोस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को डॉ भीमराव आंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की.

संवाददाता, कोलकाता

राज्यपाल सीवी आनंद बोस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को डॉ भीमराव आंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की. राज्यपाल सीवी आनंद बोस कहा कि समावेशी समाज के लिए आंबेडकर का दृष्टिकोण हमें प्रेरित करता है और आगे के मार्ग पर हमारा मार्गदर्शन करता है.

राजभवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ””महामहिम भारत के महानतम सपूतों में से एक डॉ बीआर आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनकी विरासत का सम्मान करते हैं. यह दिन समानता, न्याय और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का संकल्प लेने का उपयुक्त अवसर है.”” बयान में कहा गया है, ””हमारे संविधान के निर्माता डॉ आंबेडकर एक प्रतिभाशाली और बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी थे, जो एक राजनेता, प्रख्यात विधिवेत्ता, दार्शनिक, वक्ता, लेखक, विद्वान के अलावा एक समाज सुधारक भी थे.””

मु��्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ””एक्स”” पर लिखा, ””भारत के संविधान के निर्माता डॉ बीआर आंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि.””

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >