West Bengal: कोलकाता के बड़ाबाजार की मेहता बिल्डिंग में लगी आग, काबू पाने में जुटे दमकलकर्मी

कोलकाता के बड़ाबाजार की मेहता बिल्डिंग की चौथी मंजिल में मंगलवार को अचानक आग लग गयी. दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं. दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं.

कोलकाता, विकास: मध्य कोलकाता के बड़ाबाजार स्थित मेहता बिल्डिंग की चौथी मंजिल में अचानक आग लग गई. इससे कुछ ही देर में इलाका काले धुएं से भर गया. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए. स्थानीय लोगों ने बताया कि काफी भीड़भाड़ वाला इलाका होने के कारण आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचने में दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. 10 दमकल की गाड़ियां पहुंची हैं. दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं.

पूरी तरह आग पर नहीं पाया जा सका है काबू

कोलकाता के बड़ाबाजार में हुए हादसे को लेकर लोगों ने बताया कि बड़ाबाजार की कैनिंग स्ट्रीट के भीड़भाड़ वाले इलाके में मंगलवार की दोपहर मेहता बिल्डिंग (वाणिज्यिक बिल्डिंग) की चौथी मंजिल से अचानक आग की लपटें निकलती दिखीं. देखते ही देखते पूरा इलाका काले धुएं से भर गया. अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी गयी, लेकिन दमकल की गाड़ियां पहुंचने से पहले ही आग तेजी से फैल गयी. दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश शुरू की. आग बुझा रहे दमकलकर्मियों ने बताया कि आग इमारत की चौथी मंजिल में एक गोदाम में लगी है. आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल आग नियंत्रण में है. हालांकि अभी भी पूरी तरह आग पर काबू नहीं पाया जा सका है.

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

मेहता बिल्डिंग में कई दवा दुकानें हैं. यहां विभिन्न वस्तुओं की दुकानें और गोदाम भी हैं. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आग से कितना नुकसान हुआ है. हालांकि माना जा रहा है कि काफी सामान का नुकसान हुआ है. अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है. जब तक आग पूरी तरह से बुझ नहीं जाती, तब तक आग लगने का कारण पता नहीं चल सकेगा, लेकिन शुरुआती तौर पर यही अनुमान लगाया जा रहा है कि यह घटना शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई है.

Also Read: ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने तारातला के कारखाने में उत्पादन किया बंद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru swarup mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >