खास बातें
Election Commission to Bengal: पश्चिम बंगाल सरकार से निर्वाचन आयोग ने अपने अधिकारियों का ट्रांसफर करने को कहा है. इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने कहा है कि पश्चिम बंगाल के ऐसे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी, जो 3 साल या उससे अधिक समय से एक ही जगह पर काम कर रहे हैं, उनकी ट्रांसफर-पोस्टिंग की जाये.
इन प्रशासनिक अफसरों की होगी ट्रांसफर-पोस्टिंग
चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, प्रखंड विकास अधिकारी, उप-अनुभागीय अधिकारी और जिला स्तर के अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को इस ट्रांसफर ऑर्डर के दायरे में रखा गया है.
निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव सुनिश्चित करने के लिए, किसी विशिष्ट जिले या पद पर 3 साल से अधिक समय पूरा कर चुके अधिकारियों का तबादला किया जाना आवश्यक है.
इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया
इस रैंक के पुलिस अधिकारियों का होगा ट्रांसफर
इतना ही नहीं, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी), पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी इलेक्शन कमीशन के इस आदेश के दायरे में आयेंगे. हालांकि, राज्य मुख्यालयों में तैनात अधिकारियों को इस निर्देश से छूट दी गयी है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पिछले चुनाव में जहां पोस्टेड थे, वहां नहीं मिलेगी ड्यूटी
निर्वाचन आयोग ने मुख्य सचिव को तुरंत अनुपालन के लिए निर्देश भी भेज दिये हैं. आयोग ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान किसी विशिष्ट जिले में जिलाधिकारी, निर्वाचन अधिकारी या निरीक्षक के रूप में तैनात रहे अधिकारियों को आगामी चुनावों में उसी जिले में तैनात नहीं किया जायेगा.
प्रशासनिक निष्पक्षता के लिए ट्रांसफर जरूरी – आयोग
एक अधिकारी ने बताया कि चुनावों के दौरान प्रशासनिक निष्पक्षता बनाये रखने के लिए यह मानक प्रक्रिया का हिस्सा है. ऐसे तबादले राज्यों में बड़े चुनावों से पहले अपनाये जाने वाले स्थापित मानदंडों का हिस्सा हैं.
इसे भी पढ़ें
चुनाव से पहले सिस्टम होगी री-सेट, इलेक्शन कमीशन ने दिये अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग के आदेश
चुनाव आयोग 28 फरवरी को पब्लिश करेगा बंगाल का फाइनल वोटर लिस्ट, ये है SIR 2026 का रिवाइज्ड शेड्यूल
