खास बातें
दुर्गापुर से निमाई दास की रिपोर्ट
Durgapur Municipal Corporation: पश्चिम बंगाल में भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ शुरू हुआ पुलिस का ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ अब औद्योगिक नगरी दुर्गापुर तक पहुंच गया है. बुधवार को दुर्गापुर थाना की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जबरन रंगदारी वसूली, सिंडिकेट राज, वित्तीय अनियमितताओं और चुनावी हिंसा के संगीन मामलों में दुर्गापुर नगर निगम के पूर्व बोरो चेयरमैन रामाप्रसाद हलदार को गिरफ्तार कर लिया है.
भारी सुरक्षा के बीच कोर्ट में हुई पेशी
गिरफ्तारी के बाद आरोपी नेता को भारी सुरक्षा के बीच दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया. इस दौरान कोर्ट परिसर में मौजूद सैकड़ों पीड़ित परिवारों और भाजपा समर्थकों ने रामाप्रसाद को देखते ही ‘चोर-चोर’ के नारों से पूरा आसमान गुंजायमान कर दिया.
2021 की खूनी हिंसा का मास्टरमाइंड था हलदार
स्थानीय सूत्रों और पीड़ितों के मुताबिक, वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद दुर्गापुर और उसके आसपास के इलाकों में भयंकर चुनावी हिंसा हुई थी. उस दौरान कई भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों को फूंक दिया गया था. उन्हें बेघर होना पड़ा था. स्थानीय निवासी पूर्णिमा विश्वास सहित दर्जनों पीड़ितों ने लिखित गवाही दी है कि इस खूनी हिंसा का मास्टरमाइंड रामाप्रसाद हलदार ही था.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Durgapur Municipal Corporation: वार्ड 20 में चलता था समानांतर राज
रामाप्रसाद दुर्गापुर नगर निगम के वार्ड नंबर 20 के पार्षद होने के साथ-साथ 2 नंबर बोरो के चेयरमैन पद पर काबिज थे. इस दौरान उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग कर आम जनता और व्यापारियों पर बेहिसाब अत्याचार किये. इलाके के हर छोटे-बड़े निर्माण कार्य से भारी रंगदारी और ‘कट मनी’ वसूलना उनका रोजाना का काम था.
इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी के पार्षद पर फूटा जनता का गुस्सा, वार्ड 36 के सचिन सिंह के घर पथराव के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
अदालत परिसर बना रणक्षेत्र, जवानों को करनी पड़ी मशक्कत
रामाप्रसाद हलदार की पेशी को लेकर खुफिया इनपुट मिलने के बाद प्रशासन ने सुबह से ही दुर्गापुर महकमा अदालत परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया था. स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं के गुस्से की वजह से हालात इस कदर बिगड़ गये कि राज्य पुलिस के हाथ-पांव फूलने लगे. इसके बाद केंद्रीय सुरक्षा बलों और अतिरिक्त पुलिस जवानों ने घेरा बनाकर भारी मशक्कत के बाद आरोपी को भीड़ से बचाया और कोर्ट रूम के भीतर ले गये.
इसे भी पढ़ें
आसनसोल में तृणमूल पार्षद गिरफ्तार, जबरन वसूली से बालू चोरी तक के आरोप
अभिषेक बनर्जी का गढ़ ध्वस्त, डायमंड हार्बर नगर पालिका बोर्ड भंग, 9 टीएमसी पार्षदों ने दिया इस्तीफा
शुभेंदु अधिकारी के खुलासे से मची खलबली, ममता बनर्जी ने 2 TMC विधायक को पार्टी से निकाला
