भाजपा सरकार बनी, तो प्रशासनिक पारदर्शिता व रोजगार सृजन पर जोर
भाजपा के सॉल्टलेक स्थित कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष तापस राय ने कहा कि बंगाल में यदि भाजपा सत्ता में आती है, तो राज्य में प्रशासनिक पारदर्शिता और रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया जायेगा.
भाजपा के सॉल्टलेक स्थित कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष तापस राय ने कहा कि बंगाल में यदि भाजपा सत्ता में आती है, तो राज्य में प्रशासनिक पारदर्शिता और रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया जायेगा. साथ ही सरकारी कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग को लागू करना, रिक्त पदों पर पारदर्शी नियुक्ति सुनिश्चित करना, प्रवासी श्रमिकों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना व उद्योग और निवेश के लिए बेहतर वातावरण तैयार करना प्राथमिकता होगी. इस मौके पर प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एडवोकेट देबजीत सरकार व भाजपा मीडिया विभाग के संयोजक प्रोफेसर बिमल शंकर नंद भी उपस्थित थे. संवाददाता सम्मेलन में एडवोकेट देबजीत सरकार ने कहा कि हाल की घटनाओं में आदिवासी समाज और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ जिस प्रकार का व्यवहार किया गया, वह अत्यंत निंदनीय है. उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति के प्रति असम्मानजनक व्यवहार करना आदिवासी समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है. इसके बाद तापस राय ने कहा कि एक संवैधानिक पद पर रहते हुए मुख्यमंत्री की हालिया टिप्पणियां और व्यवहार अत्यंत चिंताजनक हैं. उन्होंने कहा कि बंगाल अपनी अतिथि-नवाजी, शिष्टाचार और सांस्कृतिक परंपरा के लिए जाना जाता रहा है, लेकिन आज उसकी प्रतिष्ठा पर सवाल उठ रहे हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से बार-बार संवैधानिक संस्थाओं और व्यक्तित्वों के प्रति असम्मानजनक टिप्पणियां की गयी हैं.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.