मुख्य चुनाव आयुक्त ने पिछले विधानसभा चुनाव में हिंसक घटनाओं का मांगा ब्योरा

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीइसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और डीजी पीयूष पांडेय के साथ बैठक की. बैठक में सीइओ मनोज अग्रवाल के अलावा केंद्र और राज्य के अन्य अधिकारी भी शामिल हुए. बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ने वर्ष 2021 के चुनाव में राज्य के किन-किन इलाकों में हिंसा की घटनाएं हुई थीं, इसका ब्यौरा मांगा.

कोलकाता.

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीइसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और डीजी पीयूष पांडेय के साथ बैठक की. बैठक में सीइओ मनोज अग्रवाल के अलावा केंद्र और राज्य के अन्य अधिकारी भी शामिल हुए. बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ने वर्ष 2021 के चुनाव में राज्य के किन-किन इलाकों में हिंसा की घटनाएं हुई थीं, इसका ब्यौरा मांगा. उस समय थाना प्रभारी कौन थे और उनके सीनियर कौन थे, इसकी सूची देने के लिए कहा. हिंसा के बाद उन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई, इसका भी ब्योरा देने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि 2021 के चुनाव में बंगाल की छवि धूमिल हुई थी. पूरे देश ने चुनाव के बाद हुई हिंसा की तस्वीरें देखी थीं. इस बार ऐसा न हो, इसके लिए सभी तैयार रहें. चुनाव आयोग ने सुब्रत गुप्ता को बनाया ऑब्जर्वर

चुनाव आयोग ने सुब्रत गुप्ता को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है. इससे पहले वह स्पेशल रोल ऑब्जर्वर की जिम्मेवारी निभा रहे थे. मालूम रहे कि चुनाव आयोग ने एसआइआर प्रकिया की शुरुआत होते ही सुब्रत गुप्ता को स्पेशल रोल ऑब्जर्वर नियुक्त किया था. इस बार आयोग ने उन्हें राज्य चुनाव ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी दी है. सुब्रत गुप्ता पश्चिम बंगाल कैडर के 1990 बैच के आइएएस अधिकारी हैं. दक्षिणेश्वर व बेलूड़ मठ पहुंचे सीइसी, की पूजा-अर्चना

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार मंगलवार सुबह दक्षिणेश्वर मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की. हालांकि इस दौरान मंदिर परिसर के बाहर कुछ लोगों ने उन्हें काले झंडे दिखाये और ‘गो बैक’ का नारे लगाये. मालूम रहे कि सोमवार को कालीघाट में भी उन्हें काले झंडे दिखाकर गो बैक का नारा लगाये गये थे. पूजा करने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि बंगाल में शांतिपूर्ण और हिंसा मुक्त चुनाव कराना ही उनका लक्ष्य है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए आयोग हर संभव कदम उठायेगा. इससे पहले वह बेलूड़ मठ गये और वहां भी पूजा-अर्चना करते हुए महाराज स्वामी गौतमानंद महाराज से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BIJAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >