बंगाल में बदलाव का आह्वान है परिवर्तन यात्रा : नायब सिंह

भाजपा की ओर से मंगलवार को राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में परिवर्तन यात्रा निकाली गयी. दक्षिण 24 परगना विभाग में जनसभा को संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि परिवर्तन यात्रा केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि बंगाल में बदलाव का आह्वान है.

कोलकाता.

भाजपा की ओर से मंगलवार को राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में परिवर्तन यात्रा निकाली गयी. दक्षिण 24 परगना विभाग में जनसभा को संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि परिवर्तन यात्रा केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि बंगाल में बदलाव का आह्वान है. उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों को एकजुट होकर बंगाल को भ्रष्टाचार से बचाना होगा. तृणमूल सरकार को सत्ता से हटाना होगा. श्री सैनी ने दक्षिण 24 परगना के लोगों, विशेषकर मछुआरों व किसान परिवारों की कड़ी मेहनत का उल्लेख किया, जो हर दिन अपनी आजीविका के लिए संघर्ष करते हैं. बर्दवान विभाग में सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार का अंत निकट है और बर्दवान की भूमि ऐतिहासिक रूप से परिवर्तन की भूमि रही है.

नवद्वीप विभाग में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने कहा कि तृणमूल सरकार पश्चिम बंगाल को पश्चिम बांग्लादेश में बदलना चाहती है. ममता बनर्जी की हालिया टिप्पणी का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने हिंदुओं को यह कहकर धमकी दी कि यदि एक विशेष समुदाय उन्हें घेर लें, तो वे नष्ट हो जायेंगे. उन्होंने घोषणा की कि भाजपा बंगाल में एक भी अवैध बांग्लादेशी घुसपैठिये को नहीं रहने देगी. उन्होंने आश्वासन दिया कि बांग्लादेश से धार्मिक उत्पीड़न के कारण आये हर शरणार्थी की भाजपा रक्षा करेगी. उन्होंने कहा कि भाजपा हर भारतीय नागरिक के साथ खड़ी है और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी. उन्होंने कहा कि यदि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनती है, तो राज्य को पूरी तरह से घुसपैठ से मुक्त किया जायेगा. हर घुसपैठिये की पहचान कर उन्हें वापस भेजा जायेगा. भाजपा नेताओं ने राज्य के सभी निवासियों को 14 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिगेड रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

BIJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >